फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   south super star Akkineni Nagarjuna in uttarakhand

इस खास काम के लिए उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे तेलगु फिल्म अभिनेता नागार्जुन

Thu, 19 Apr 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Thu, 19 Apr 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
south super star Akkineni Nagarjuna in uttarakhand
नागार्जुन
साउथ की फिल्मों में दमदार अभिनय से लाखों प्रसंशकों के दिलों में राज करने वाले तमिल हीरो अक्किनेनी नागार्जुन एक खास काम के लिए इन दिनों उत्तराखंड में है।
विज्ञापन


वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कैम्पटी पहुंचे हैं। तीन दिनों तक यहां रुकने के दौरान वह कैम्पटी और मसूरी की सुंदर वादियों का दीदार भी करेंगे।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तेलगु फिल्म अभिनेता नागार्जुन एक शादी समारोह में कैम्पटी स्थित पांच सितारा होटल पहुंचे। वह तीन दिन तक यहीं ठहरेंगे। शादी समारोह में नागार्जुन अकेले ही कैम्पटी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुबसूरत वादियों का लुफ्त उठाएंगे

south super star Akkineni Nagarjuna in uttarakhand
mussoorie
जानकारी के मुताबिक इस दौरान नागार्जुन कैंपटी और मसूरी की खुबसूरत वादियों का लुफ्त उठाते हुए यहां की आबोहवा का भी आनंद लेंगे।

नागार्जुन तेलगु फिल्म के सुपरहिट अभिनेता के साथ साथ फिल्म निर्माता, नर्तक उद्यमी भी हैं।

29 अगस्त 1957 को चेन्नई तमिलनाडु में जन्मे अक्किनेनी नागार्जुन ने कई तेलगु सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों में छाप छोड़ी है।
 

नागार्जुन को कई सिनेमा पुरस्कार भी मिले

south super star Akkineni Nagarjuna in uttarakhand
नागार्जुन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में नागार्जुन को कई सिनेमा पुरस्कार भी मिले हैं। नागार्जुन ने वर्ष 1986 में विक्रम तेलगु फिल्म से अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत की थी।

वर्ष 2004 में 'मास' तेलगु फिल्म हिंदी में डब की गई, जिसे दर्शकों को खूब पसंद किया। नागार्जुन ने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

इतना ही नहीं नागार्जुन ने बॉलीवुड हिंदी फिल्म वास्तव, खुदा गवाह, जख्म, मिस्टर बेचारा आदि दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया हैं। नागार्जुन को 1998 में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed