Nani: 'दशहरा' के बाद अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा नानी का जलवा, सुपरस्टार ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
पिछले कुछ समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों को देशभर में पसंद किया गया है। अधिकतर बड़े स्टार्स अब पैन इंडिया फिल्में रिलीज करने लगे हैं। सुपरस्टार नानी की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार नानी को कौन नहीं जानता। एक्टर ने अपने टैलेंट के जरिए सभी का दिल जीता हुआ है। हाल ही में, अभिनेता की फिल्म दशहरा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी अच्छे रिएक्शन मिले। साथ ही, अब फिल्म दशहरा की सफलता के बीच सुपरस्टार नानी ने अपनी आने वाली फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। तेलुगु अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की जिसका नाम 'नानी 30' बताया जा रहा है।
नानी इन दिनों अपनी फिल्म ‘दशहरा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और फैंस को भी फिल्म की कहानी पसंद आ रही हैं। अब नानी ने अपनी नई फिल्म ‘Nani30’ का एक पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
नानी ने सोशल मीडिया पर अपने नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ‘नानी30’ साल के अंत में 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि क्रिसमस और न्यू ईयर के अवसर पर यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। नानी ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें सुपरस्टार से एक छोटी बच्ची गले मिल रही है। हालांकि अभी तक फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है।
फिल्म के पोस्टर के बारे में बात करें तो, फिल्म के पहले लुक में नानी एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने गले लगाया हुआ है। पोस्टर में बच्ची के चहरे पर चिंता का भाव देखा जा सकता है। अभिनेता ने कथित तौर पर फिल्म के लिए गोवा में शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे एक इमोशनल ड्रामा बताया जा रहा है। इस बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि, इस फिल्म में नानी के अपोजिट एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को लगा जोर का झटका, वाईआरएफ ने एक्टर संग कोई फिल्म नहीं करने का किया फैसला?