फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Cinema director Kodi Ramakrishna passed away

नहीं रहे साउथ के दिग्गज फिल्मकार रामाकृष्णा, बनाईं थीं 100 से ज्यादा फिल्में

Sat, 23 Feb 2019 08:17 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Feb 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
South Cinema director Kodi Ramakrishna passed away
kodi ramakrishna - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक कोडी रामाकृष्णा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके निधन से दक्षिणी सिनेमा में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसके चलते उन्हें हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने शुक्रवार दोपहर 3 बजे अंतिम सांस ली। खबरों की मानें तो रामाकृष्णा पहले हार्ट अटैक और पैरालिसिस अटैक का शिकार रह चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके निधन से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया के जरिए कई कलाकार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।बात करें रामाकृष्णा के फिल्मी सफर की तो उन्होंने 1982 में फिल्म 'राम्या वीधीलो कृष्णाया' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था।



इसके बाद उन्हें 'मंगम्मा गारी मानववाद ’(1984), 'आहुति ’(1987) और 'स्टेशन मास्टर’ (1988) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया,जो साउथ सिनेमा की शानदार फिल्में मानी जाती हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशन के 30 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में की। उन्हें 2012 में रघुपति वेंकैय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed