{"_id":"5bfbe9d3bdec2241b439c11d","slug":"south-actor-will-adopt-a-village-hit-by-cyclone-gaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा तूफान से तबाह हो चुके गांव को गोद लेंगे अभिनेता विशाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गाजा तूफान से तबाह हो चुके गांव को गोद लेंगे अभिनेता विशाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Vishal
- फोटो : social media
साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाले कलाकार विशाल ने आम नागरिकों के लिए बेहद अहम कदम उठाया है। हाल ही में गाजा तूफान से तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली है। इस तूफान की चपेट में आने से करीब 45 लोगों की मौत भी हो गई। तूफान की वजह से फसलों और लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ है।
तमिलनाडु की भारी तबाही को देखते हुए एक्टर और तमिलनाडु फिल्म निर्माता परिषद के अध्यक्ष विशाल ने एक गांव गोद लिया है। उन्हें तमिलनाडु के तंजावुर जिले के गांव को गोद लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि विशाल ने जिस गांव को गोद लिया है वह गाजा तूफान के कारण ज्यादा तहस-नहस हो गया है। गांव गोद लेने की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए भी दी है।
गांव को गोद लेते हुए अभिनेता विशाल ने कहा है कि उनक मकसद उसको फिर से ठीक करना है। आपको बता दें कि विशाल के अलावा रजनीकांत और कमल हासन जैसे कलाकारों ने भी इस तूफान में बेघर और पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए एक विशेष राशि दान में दी है।

This village is mine. #kaarkavaiyaI thanjavur district. I swear I will bring back this village to normality and this will be my responsibility forever. Model village on the way.i luv u group #socialarchitects to help me achieve this.god bless
विज्ञापन विज्ञापन— Vishal (@VishalKOfficial) November 24, 2018