Marakkar: मोहनलाल की फिल्म बिना रिलीज हुए ही बनी 100 करोड़ी, रच दिया ये इतिहास
अभिनेता सुनील शेट्टी ने लंबे समय के बाद एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की है, लेकिन इस बार बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की फिल्म 'मरक्कार द लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' रिलीज हुई है। 2 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है और दर्शक में इसे लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार मोहनलाल लीड रोल में हैं तो वहीं इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी भी जानदार भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर मंजू वारियर और अर्जुन सरजा भी अहम किरदार में हैं। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। इसी बीच फिल्म मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ही सौ करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। अगर फिल्म मेकर्स का दावा माना जाए तो फिल्म 'मरक्कार' ऐसी पहली फिल्म होगी जो एडवांस बुकिंग में ही सौ करोड़ी क्लब में शामिल हुई है। रिलीज होते ही फिल्म मरक्कार की शानदार ओपनिंग हुई है।
इतने करोड़ रही पहले दिन की कमाई-
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और एंटोनी पेरंबावूर के बैनर तले बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ सहित हिंदी में भी रिलीज हुई। फिल्म मरक्कार ने रिलीज होते ही पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म मेकर्स के मुताबिक, 'मरक्कार' की पहले दिन की कमाई 15 करोड़ रही।
फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल ने ट्वीट कर कहा, कि दुनिया भर में मरक्कार 4100 स्क्रींस पर रिलीज होगी और रोजाना इसके 16000 शोज दिखाए जाएंगे। इसी पोस्टर के जरिए यह दावा भी किया गया है कि यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसने रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग में ही सौ करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म मरक्कार की कहानी नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कार के जीवन में आधारित है। इस फिल्म में साउथ एक्टर मोहनलाल कुंजलि मरक्कार का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी एक दमदार योद्धा का किरदार निभाया है। फिल्म का पोस्टर भी देखने में काफी शानदार है, जिसे देखने के बाद हर कोई ये फिल्म एक बार जरूर देखना चाहेगा।