फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South actor Mohanlal and Sunil Shetty starrer film marakkar became first Indian film to earn 100 crores even before its release know the first day earnings

Marakkar: मोहनलाल की फिल्म बिना रिलीज हुए ही बनी 100 करोड़ी, रच दिया ये इतिहास

Fri, 03 Dec 2021 06:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
South actor Mohanlal and Sunil Shetty starrer film marakkar became first Indian film to earn 100 crores even before its release know the first day earnings
फिल्म मरक्कार - फोटो : twitter

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लंबे समय के बाद एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की है, लेकिन इस बार बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की फिल्म 'मरक्कार द लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' रिलीज हुई है। 2 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है और दर्शक में इसे लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार मोहनलाल लीड रोल में हैं तो वहीं इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी भी जानदार भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर मंजू वारियर और अर्जुन सरजा भी अहम किरदार में हैं। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। इसी बीच फिल्म मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ही सौ करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। अगर फिल्म मेकर्स का दावा माना जाए तो फिल्म 'मरक्कार' ऐसी पहली फिल्म होगी जो एडवांस बुकिंग में ही सौ करोड़ी क्लब में शामिल हुई है। रिलीज होते ही फिल्म मरक्कार की शानदार ओपनिंग हुई है।

विज्ञापन


इतने करोड़ रही पहले दिन की कमाई-
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और एंटोनी पेरंबावूर के बैनर तले बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ सहित हिंदी में भी रिलीज हुई। फिल्म मरक्कार ने रिलीज होते ही पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म मेकर्स के मुताबिक, 'मरक्कार' की पहले दिन की कमाई 15 करोड़ रही।
विज्ञापन


फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल ने ट्वीट कर कहा, कि दुनिया भर में मरक्कार 4100 स्क्रींस पर रिलीज होगी और रोजाना इसके 16000 शोज दिखाए जाएंगे। इसी पोस्टर के जरिए यह दावा भी किया गया है कि यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसने रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग में ही सौ करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म मरक्कार की कहानी नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कार के जीवन में आधारित है। इस फिल्म में साउथ एक्टर मोहनलाल कुंजलि मरक्कार का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी एक दमदार योद्धा का किरदार निभाया है। फिल्म का पोस्टर भी देखने में काफी शानदार है, जिसे देखने के बाद हर कोई ये फिल्म एक बार जरूर देखना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed