फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sophia said, Salman-Hrithik's show the body but why not heroine

हीरोइन ने कहा, सलमान-ऋतिक दिखा सकते हैं बॉडी तो मैं क्यों नहीं?

Wed, 11 Mar 2015 12:38 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
Sophia said, Salman-Hrithik's show the body but why not heroine

'बिग बॉस' और कुछ फिल्मों से चर्चा में आई ब्रिटिश एक्ट्रेस सोफिया हयात ने बेबाक बयान दे कर सनसनी मचा दी है। सोफिया ने कहा है, 'जब हिन्दी फिल्मों के हीरो सलमान खान और रितिक रोशन अपने जिस्म का प्रदर्शन कर सकते हैं तो हीरोइनें क्यों नहीं ऐसा कर सकतीं?'

विज्ञापन


सोफिया ने इस मौके पर कहा कि बॉलीवुड हीरो सबकुछ कर सकते हैं लेकिन यहां अभिनेत्रियों पर कई नियम लागू किए जाते हैं। सलमान की तरह हीरोइनों को भी यहां कपड़े उतारने चाहिए।

विज्ञापन

सोफिया ने कहा, बॉलीवुड में ऐसा भेदभाव क्यों?

Sophia said, Salman-Hrithik's show the body but why not heroine

सोफिया ने यह बात तब कही जब किसी पत्रकार ने उनसे पूछा कि फिल्मों को प्रमोट करने के लिए बिकिनी पहनना क्या जरुरी है। इस पर सोफिया का कहना था, 'इस साल मैंने सबसे ज्यादा वर्कआउट किया है और पूरी लाइफ में मैं इतनी फिट कभी नहीं रही हूं।

मैं अपने लुक्स को लेकर काफी खुश हूं। आप पहले यह पता करें, क्या कभी रितिक ने बिना शर्ट के शूट नहीं किया? क्या सलमान ने शर्ट नहीं उतारी?'

विज्ञापन

टॉपलेस होने की मिलनी चाहिए छूट

Sophia said, Salman-Hrithik's show the body but why not heroine

सोफिया ने लैंगिक भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'जब रितिक और सलमान टॉपलेस हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं? कई लोग कहते हैं कि लड़कियों को खुद को ढक कर रखना चाहिए। आदमी और औरत एक ही हैं। हमारी आत्मा एक है, एनर्जी एक है, सिर्फ जिस्म अलग है।'

कहा जा रहा है कि सोफिया का यह बोल्ड बयान पुरुषवादी मानसिकता वाली फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों को चुभ सकता है। फिलहाल सोफिया के इस बयान पर सबसे पहला कमेंट किसका आता है, यह देखना दिलचस्‍प होगा।

विज्ञापन

'सिक्‍स एक्‍स' और 'मैं लड़की हूं' में सोफिया आएंगी नजर

Sophia said, Salman-Hrithik's show the body but why not heroine

सोफ़िया हयात बहुत जल्द चंद्रकांत सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिक्स एक्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सोफिया के हीरो अश्मित पटेल होंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च से इंदौर में शुरू हो गई है।

इसके साथ ही लड़कियों के सम्मान के लिए बनाया गया सोफिया का एल्बम 'मैं लड़की हूं' जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसे लंदन में शूट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed