फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sooraj Nambiar Deletes His Instagram Account After Divorce Rumours Mouni Roy Removes Wedding Photos

तलाक की खबरों के बाद सूरज नांबियर डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, मौनी रॉय ने हटाई शादी की तस्वीरें

Wed, 13 May 2026 12:05 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 13 May 2026 12:05 AM IST
सार

Mouni Roy Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियर के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं, क्योंकि दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने लगे हैं। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। 

विज्ञापन
Sooraj Nambiar Deletes His Instagram Account After Divorce Rumours Mouni Roy Removes Wedding Photos
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौनी रॉय और सूरज नांबियर के बीच सबकुछ सही न होने की खबरें तब फैलनी शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है और इसके बाद उनके अलग होने की बातें तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन

एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे दोनों
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। न तो मौनी रॉय के फॉलोइंग में सूरज नांबियर का नाम दिखाई दे रहा है और न ही सूरज नांबियार इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज के साथ वाली सारी पोस्ट व तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। 

विज्ञापन



सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट 
अब इन सब खबरों के बाद सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट या डिलीट कर दिया है। इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सूरज नांबियर की कोई तस्वीर नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें- सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर कूदा जबरा फैन; सिंगर बोले- 'क्यों पिटने वाले काम करते हो?'

यहां तक कि दोनों की शादी की तस्वीरें भी प्रोफाइल से गायब हैं। हालांकि, अब तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार दोनों में से किसी ने भी इन खबरों या अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी 
मौनी और सूरज ने तीन साल तक साथ रहने के बाद साल 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। उनकी शादी कैंडोलिम स्थित हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में हुई। समारोह में मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं का पालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed