फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam Says Kyon Pitne Wale Kaam Karte Ho After A Fan Jumps On Stage Mid Performance

सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर कूदा जबरा फैन; सिंगर बोले- 'क्यों पिटने वाले काम करते हो?'

Tue, 12 May 2026 10:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 10:21 PM IST
सार

Sonu Nigam Viral Video: सिंगर सोनू निगम कोल्हापुर में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी एक जबरा फैन स्टेज पर कूद आया। इसके बाद जो सोनू निगम का रिएक्शन आया है, वो अब चर्चा का विषय बन गया है। जानिए उन्होंने क्या किया। 

विज्ञापन
Sonu Nigam Says Kyon Pitne Wale Kaam Karte Ho After A Fan Jumps On Stage Mid Performance
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिंगर सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन बीच में ही स्टेज पर आ गया। इसका वीडियो भी सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन जो उन्होंने कैप्शन लिखा, वो अब चर्चा का विषय बन गया है। सोनू का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सिंगर सोनू निगम कोल्हापुर में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। इस दौरान एक फैन बीच में ही स्टेज पर आ गया। फैन की ये हरकत देखकर सोनू थोड़ा असहज हो गए। फैन के इच्छा जाहिर करने पर उन्होंने उसे माइक दिया और गाने का मौका दिया, जिसके बाद सिक्योरिटी उसे ले गई। 

विज्ञापन

क्यों पिटने वाले काम करते हो
इसका पूरा वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर और कैप्शन में लिखा- 'क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन की इस हरकत से सिंगर नाखुश नजर आए और उन्होंने बीच में ही गाना रोक दिया। इसके बाद वे सिक्योरिटी की तरफ इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन सबके बाद उन्होंने फैन को माइक दिया और गाना गाने का मौका दिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

फैंस ने किया सिंगर का सपोर्ट 
वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने भी सोनू निगम का सपोर्ट किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि आपने बहुत अच्छे से स्थिति को संभाला। वहीं कुछ लोगों ने उनके कैप्शन की तारीफ की। 

ये भी पढ़ें- CM बनने के बाद विजय का पहला बड़ा फैसला, बंद की 717 शराब दुकानें; कमल हासन ने पोस्ट कर की जमकर तारीफ

टॉप सिंगर्स में से एक हैं सोनू निगम
अक्सर आर्टिस्ट्स के साथ ऐसा होता है कि वो परफॉर्म कर रहे होते हैं और बीच में कोई फैन आ जाता है। हालांकि सोनू निगम ने इस स्थिति को काफी अच्छे से संभाला। बता दें कि सोनू निगम भारत के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गाने दिए हैं और वे अक्सर कॉन्सर्ट करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed