फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood who once came to Mumbai with Rs 5500 know his net worth

चर्चा में: जानिये कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद? मात्र 5500 रुपये लेकर आये थे मुंबई

Thu, 16 Sep 2021 05:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Sep 2021 05:08 PM IST
सार

अभिनेता सोनू सूद सुर्खियों में बने हुए हैं। आयकर विभाग ने उनकी कमाई, खर्चे और अकाउंट की डिटेल खंगाली हैं। उनके परिसर में आयकर विभाग के पहुंचने के बाद से ही वो ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगे हैं। 

विज्ञापन
Sonu Sood who once came to Mumbai with Rs 5500 know his net worth
सोनू सूद - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद सुर्खियों में बने हुए हैं। आयकर विभाग ने उनकी कमाई, खर्चे और अकाउंट की डिटेल खंगाली हैं। उनके परिसर में आयकर विभाग के पहुंचने के बाद से ही वो ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगे हैं। यूजर्स उनके यहां आयकर विभाग के सर्वे को लेकर अगल-अलग राय रख रहे हैं। दरअसल, यह तो सभी जानते हैं कि सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान मसीहा के रूप में उभरे थे। उन्होंने अनगिनत प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। ऐसे में सोनू सूद की संपत्ति को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

विज्ञापन


कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद?
सोनू सूद ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बदौलत  मुंबई से लेकर पंजाब तक संपत्ति बनाई है। उनकी संपत्ति के बारे में अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये करीब 130 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में आलीशान घर है। घर में भगवान गणेश की पूजा के लिए अलग स्थान बना हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

5500 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई
सोनू सूद के बारे में कहा जाता है कि वो मुंबई सिर्फ 5500 रुपये लेकर पहुंचे थे। वो अपने संघर्ष के दिनों में 100 रुपये के पास पर मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। इस वक्त उनके पास मुंबई के अंधेरी इलाके लोखंडवाला में 2600 स्क्वायर फीट का शानदार 4 बीएचके घर है। जिसमें उन्होंने इंटीरियर वास्तु के हिसाब से करवाया है। उनका जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था।

उनकी पत्नी दक्षिण भारतीय हैं। उन्होंने 1996 में सोनाली से शादी की थी। वो और सोनाली नागपुर में इंजीनियरिंग के दिनों में मिले थे। इसके बाद वो अभिनय में करियर बनाने के लिए उनके साथ मुंबई चले गए। सोनू सूद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो पिछले 20 सालों से मुंबई में गणपति बप्पा का उत्सव मना रहे हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद की वजह से ही वो गरीबों की मदद कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed