फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu sood talked about nepotism in bollywood said there was nepotism it is here to stay

Sonu Sood: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर खुलकर बोले सोनू, कहा- 'यह हमेशा रहेगा, इसके बीच से निकलना आपकी ताकत है'

Thu, 16 Mar 2023 09:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 16 Mar 2023 09:27 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा में अक्सर नेपोटिज्म का मुद्दा उठता रहा है। कई सितारों ने इसपर खुलकर अपनी राय रखी है। सोनू सूद ने भी अब इस मामले में अपना रिएक्शन रखा है।

विज्ञापन
sonu sood talked about nepotism in bollywood said there was nepotism it is here to stay
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू सूद ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपना नाम कमाया है। सोनू सूद सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं। कोरोना काल में उन्होंने बहुत से जरूरतमंदों की मदद की है। लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने से लेकर इलाज कराने, ऑक्सीजन पहुंचाने और राशन बांटने तक सभी चीजों में खूब आगे रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने अभिनेता को रियल हीरो मान लिया। अभी भी सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद से नेपोटिज्म को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया।

विज्ञापन

नेपोटिज्म पर बोले सोनू सूद
हिंदी सिनेमा में अक्सर नेपोटिज्म का मुद्दा उठता रहा है। कई सितारों ने इसपर खुलकर अपनी राय रखी है। सोनू सूद ने भी अब इस मामले में अपना रिएक्शन रखा है। एक पॉडकास्ट शो में जब सोनू सूद से नेपोटिज्म को लेकर सवाल पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'देखिए वो हमेशा रहेगा। जिनके माता-पिता इडंस्ट्री से हैं, तो उनके बच्चों को रोल मिलेंगे ही। उस जंग के बीच आप कैसे निकलते हैं वो आपकी ताकत है'।


इसे भी पढ़ें- Box Office Report: गिरावट के बावजूद ठीक-ठाक चल रही 'तू झूठी मैं मक्कार', थमती जा रही 'पठान' की रफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा रहेगा नेपोटिज्म
सोनू सूद ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि इंडस्ट्री रोल देती है लोगों को, लेकिन हां कई बार थोड़ा वक्त लगता है अपना टैलेंट साबित करने में या फिर अपनी जगह बनाने में। अगर आप बोलें कि भइया इंडस्ट्री के बच्चों को रोल मिलते हैं, लेकिन हमें क्यों नहीं मिलते तो नेपोटिज्म हमेशा था और हमेशा रहेगा'। 

विज्ञापन

अब नहीं है भाषा का अवरोध
इसके अलावा अभिनेता से इंडस्ट्री में भाषा के बैरियर को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में सोनू ने कहा, 'अब इंडस्ट्री में भाषा को लेकर कोई बैरियर नहीं है। मुझे लगता है कि साउथ ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैंने हिंदी की बहुत सारी फिल्में छोड़ी हैं साउथ के लिए। दस फिल्में आती थीं, तो मैं एक करता था। मैं साउथ में बिजी रहता था। अगर पिक्चर अच्छी लगी तो करूंगा या फिर नहीं करूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed