काशी के नाविकों की मदद को फिर आगे आए सोनू सूद, कहा- फिर से दौड़ेगी खुशी की लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कोरोना संकट की वजह से और अब बाढ़ की वजह से भूखे सोने को मजबूर काशी के नाविकों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद फिर से आगे आए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नाविक परिवारों को राशन उपलब्ध कराया था, लेकिन मंगलवार को जब कुछ नाविक परिवारों के अभी भी भूखे सोने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल मदद का भरोसा देते हुए राशन भिजवाने की बात कही।
एक ट्विटर यूजर धीरज साहनी ने सोनू को ट्वीट किया कि कुछ दिन पहले आपके द्वारा पहुंचाई गई मदद से वाराणसी के गंगा घाट किनारे रहने वाले परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन अभी ऐसे बहुुत से परिवार हैं, जो भूखे सोते हैं। हम रोज इंतजार करते हैं कि कब आप उन परिवारों को राशन पहुुंचाकर उनके जीवन में खुशियां लेकर आएंगे।
वाराणसी के नाविकों के घरों में कल फ़िर से ख़ुशी की लहर ज़रूर दौड़ेगी। बस जब क़भी भविष्य में घाट पर मैं आऊँ तो नाव में घुमा ज़रूर देना ❣️आपका परिवार मेरा परिवार है। https://t.co/j82tZT9uJs
— sonu sood (@SonuSood) September 8, 2020
दरअसल, कोरोना संकट की वजह से आर्थिक तंगी के शिकार लोगों की मदद के लिए लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में जो नाम सबसे आगे है, वो हैं अभिनेता सोनू सूद। पूरे लॉकडाउन में चाहे लोगों को उनके घर पहुंचाना हो, या किसी के लिए भोजन उपलब्ध कराना हो। सोनू को ट्वीट करके जानकारी दीजिए और कुछ घंटों में आपकी समस्या हल हो जाएगी।