फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam told the story of the incident that happened during the Pune concert in Video

Sonu Nigam: 'वो दर्द मुझसे सहन नहीं हो रहा था', सोनू निगम ने खुद सुनाई पुणे कॉन्सर्ट में हुए वाकये की कहानी

Sun, 02 Feb 2025 07:45 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 07:45 PM IST
सार

सोनू निगम ने पुणे कॉन्सर्ट के दौरान हुए पीठ के दर्द की कहानी सुनाई है। उन्होंने कहा कि अचानक हुआ दर्द उनसे सहन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Sonu Nigam told the story of the incident that happened during the Pune concert in Video
सोनू निगम भी हो चुके हैं हमले के शिकार - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

सोनू निगम ने हाल ही में पुणे में कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट के दौरान गायक पीठ दर्द के शिकार हो गए। उन्हें गाते गाते डांस करने के दौरान पीठ पर झटका लगा। वे अपने दर्द से बहुत परेशान हुए, उन्होंने अपनी दर्द भरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन



 

सोनू निगम ने सुनाई पूरी कहानी
सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर कहा कि ये हमारे जीवन के सबसे कठिन दिनों में से एक है, लेकिन फिर हमारा दिन अच्छा बीता। उन्होंने बताया कि कैसे गाते गाते उन्हें पीठ पर जोरदार झटका लगा, वो दर्द मुझसे सहन नहीं हो रहा था। ऐसा लग रहा था मानो पीठ पर सुई लगा रही है, जरा सी भी हटी तो परेशानी और होने लगी। उन्होंने कहा लोग मुझसे बहुत आशाएं रखते हैं और अब मैं ठीक हो गया हूं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
सोनू निगम ने वीडियो पोस्ट में कहा, बहुत दर्द है, आज तक शो को पहले इतना दर्द नहीं हुआ। उन्होंने पोस्ट पर लिखा- कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि यह साल दुर्घटनाओं और चिकित्सा समस्याओं से भरा होगा। मुझे लगता है कि वे सही हैं। आज मैं पुणे में मंच पर इस तरह से जा रहा हूं। यह सभी को मजेदार लगता है, लेकिन शोबिज एक बहुत ही कठिन पेशा है। देवी सरस्वती आज मेरा हाथ और भी मजबूती से थामे रखें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन

आधुनिक रफी की मिली है पदवी
सोनू निगम एक संगीत निर्देशक, गायक, डबिंग कलाकार और अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी और कई अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं। उनकी डिस्कोग्राफी में 400 से ज्यादा गाने शामिल हैं। वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गायकों में से एक हैं और उनके नाम कई पुरस्कार हैं, जिनमें पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं। सोनू निगम को 'आधुनिक रफी' भी कहा जाता है, यह उपाधि उनके प्रशंसकों द्वारा प्रसिद्ध गजल गायक मोहम्मद रफी को आदर्श मानने के कारण दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed