फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   soni razdan shared cute edited picture of alia and ranbir daughter raha with his grandfather rishi kapoor

Raha Kapoor: दादा ऋषि कपूर की गोद में क्यूट राहा! नानी सोनी राजदान ने पोस्ट की प्यारी सी तस्वीर

Sun, 11 Feb 2024 03:20 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बहुत ही प्यारी सी और दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर एक बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि उन्हीं की पोती राहा कपूर की थी। 

विज्ञापन
soni razdan shared cute edited picture of alia and ranbir daughter raha with his grandfather rishi kapoor
soni razdan - फोटो : soni instagram

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर इतनी क्यूट हैं कि अगर एक बार उन्हें देखो, तो उन पर से नजरें हटाने का दिल नहीं करता। अब जब फोटोज में ही राहा इतनी प्यारी दिखती हैं, तो रियल की तो बात ही छोड़ दो। खैर! प्यारी राहा को किसी की बुरी नजर न लगे। इन दिनों राहा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। अब आप सोचेंगे कि जब ऋषि इस दुनिया में नहीं हैं,तो उनके साथ राहा की फोटो कहां से आ सकती है, तो आपको बता दें कि यह फोटो राहा की नानी सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। ये फोटो डिजिटल एडिटिंग से एक फैन द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन


बहुत प्यारी लगी यह फोटो
हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बहुत ही प्यारी सी और दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर एक बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि उन्हीं की पोती राहा कपूर की थी। ऐसा असलियत में होना मुनासिब नहीं, तो पोती यानी राहा के चेहरे को डिजिटल तरीके से एडिट करके दादा ऋषि के साथ लगाया गया। जाहिर है कि राहा की जगह वहां किसी और बच्चे की फोटो रही होगी।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: अभिनय से ब्रेक के बाद काम पर लौटीं सामंथा, स्वास्थ्य पॉडकास्ट रिलीज करने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

नानी भी खुश, दादी खुश
अब चाहे जो भी हो, लेकिन इस फोटो से जहां नानी बहुत खुश हैं, वहीं राहा की दादी नीतू कपूर को भी इसने छू लिया। सोनी ने प्यार दिखाते हुए लिखा, ‘इस फोटो को देखकर सच में अंदर से बहुत खुशी हुई। मैं इसे देखकर हैरान रह गई। वहीं, इसकी एडिटिंग भी बहुत उम्दा तरीके से की गई, जो इसे एकदम रियल दिखा रही है। इसने हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है। बहुत धन्यवाद।’
 

यह भी पढ़ें: बेटी देवी को बिपाशा ने दिया नया हेयर स्टाइल


नीतू ने भी दोबारा पोस्ट किया
खुश होकर सोनी राजदान ने अपनी स्टोरी में बेटी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को भी टैग किया। ऋषि कपूर की पत्नी, नीतू कपूर ने अपनी समधन सोनी राजदान की इस स्टोरी को दोबारा पोस्ट किया। नीतू ने इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने भी इसकी एडिटिंग की तारीफ की। बता दें कि राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था।तभी से राहा पूरे परिवार की लाडली हैं। कई दिनों तक तो आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का चेहरा भी छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed