फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor shares first picture with her newborn son a week after delivery celebs gives reaction

मां बनने के एक हफ्ते बाद सोनम कपूर ने दिखाई बच्चे की झलक, सेलेब्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Fri, 03 Apr 2026 01:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 03 Apr 2026 01:52 PM IST
सार

Sonam Kapoor Son Glimpse: सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे की पहली झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इस पर सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor shares first picture with her newborn son a week after delivery celebs gives reaction
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

विस्तार

हाल ही में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की झलक दिखाई है। इसके साथ अभिनेत्री ने एक लंबी पोस्ट लिखी है। पोस्ट में उन्होंने अस्पताल को धन्यवाद दिया है। पोस्ट पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। आइए जानते हैं सोनम की पोस्ट में क्या खास है?
विज्ञापन

सोनम ने दिखाई बच्चे की पहली झलक
एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। बच्चे के जन्म से दोनों खुश हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने बेटे के साथ बेड पर हैं। उन्होंने बच्चे को गोद में लिया है। एक दूसरी तस्वीर में सोनम ने ब्लैक ड्रेस पहनी है और खाना खा रही हैं। यह दोनों तस्वीरें अस्पताल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम की पोस्ट में क्या है?
सोनम कपूर ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में उस अस्पताल की तारीफ की है, जहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अस्पताल के साथ यहां के डॉक्टर और टीम की भी तारीफ की है और धन्यवाद दिया है।
इससे पहले एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने बच्चे के स्वागत की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

पोस्ट पर सेलेब्स ने दिए रिएक्शन
सोनम कपूर की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने इस पर कमेंट किए हैं। अभिनेत्री काजोल, शनाया कपूर, खुशी कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और नेहा धूपिया ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। वहीं सोनल चौहान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


सोनम और आनंद का रिश्ता
आपको बता दें कि सोनम की मुलाकात आनंद से 2015 में 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। 2018 में इस जोड़े ने एक निजी समारोह में शादी कर ली। 2022 में सोनम और आनंद ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed