फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor sells her clothes for charity

आप लेना चाहेंगे सोनम कपूर के पहने हुए कपड़े?

Fri, 05 Dec 2014 03:26 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
 Sonam Kapoor sells her clothes for charity

यदि आपको सोनम कपूर के पहने हुए कपड़ों में दिलचस्पी है तो आपके पास उनको खरीदने का मौका है। सोनम कपूर ऐसे कपड़े नीलाम कर रही हैं।

विज्ञापन


सोनम ने मशहूर स्टाइलिस्ट परनिया कुरैशी के साथ अपने पुराने कपड़ों को लेकर एक डील की है। डील के तहत  सोनम के कपड़े परनिया की पॉप-अप शॉप पर बेचे जाएंगे और इससे जो भी फायदा होगा वह स्माइल फाउंडेशन को जाएगा। ये सोनम की समाज सेवा है जिसे वह अपने कपड़ों के माध्यम से पूरी कर रही हैं।

काफी समय से जुड़ी हैं फाउंडेशन से

 Sonam Kapoor sells her clothes for charity

सोनम काफी लंबे समय से स्माइल फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं जो कि गरीब बच्चों और युवाओं की मदद करनेवाला एक एनजीओ है। सोनम अलग-अलग समय पर इन एनजीओ की आर्थिक मदद करती रहती हैं।

सोनम के वार्डरोब में देसी-विदेशी टॉप ब्रांड्स हैं जिनमें रॉबर्ट कैवेलाई, मार्क केन, हैल्स्टन हैरिटेज, अनिता डोगरे, परनिया कुरैशी, निशिका लुल्ला, अत्सु, मसाबा और डिज्नी समेत कई बड़े ब्रांड्स के कपड़े शामिल हैं।

इस चैरिटी के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा मुझे वह कपड़े बहुत ही ज्यादा पसंद हैं जो कि परनिया और मैंने अपनी वार्डरोब से चुने हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इन कपड़ों ज्यादा नहीं पहना है और वह एकदम नए हैं। आप इन्हें खरीदकर अफसोस नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed