फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor Praises Sister in Law Antra Motiwala For Flaunting Her Baby Bump in Lakme Fashion Week

Sonam Kapoor: लैक्मे फैशन वीक में सोनम कपूर की भाभी अंतरा ने बेबी बंप के साथ किया वॉक, एक्ट्रेस ने कही यह बात

Sat, 11 Mar 2023 11:47 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:47 AM IST
सार

अंतरा मोतीवाला मारवाह ने शुक्रवार को मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में अपने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किया था। जिसपर सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और मलाइका ने जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन
Sonam Kapoor Praises Sister in Law Antra Motiwala For Flaunting Her Baby Bump in Lakme Fashion Week
Sonam Kapoor-Antra Motiwala - फोटो : social media

विस्तार

सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के कजिन मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह ने शुक्रवार को मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में अपने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किया था। अंतरा इस दौरान अपने दूसरे बच्चे के साथ गर्भवती हैं। अंतरा ने रैम्प वॉक के दौरान प्लंजिंग नेकलाइन और मैचिंग स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप पहना था। शनिवार को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंतरा के बेबी बंप के साथ रैंप वॉक करने पर तारीफ की है। सोनम ने अपनी चचेरी बहन अंशुला कपूर को भी शाबाशी दी है, उन्होंने भी लैक्मे फैशन शो में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन

Sonam Kapoor Praises Sister in Law Antra Motiwala For Flaunting Her Baby Bump in Lakme Fashion Week
Antra Motiwala-anshula kapoor - फोटो : social media

सोनम ने अंतरा और अंशुला को लेकर किया पोस्ट
लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए सोनम कपूर ने अंशुला की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है-आप पर बहुत गर्व है, अंशुला कपूर। साथ ही एक्ट्रेस ने रैंप वॉक करते हुए अंतरा की तस्वीर भी साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-मेरी खूबसूरत भाभी/चड्डी बड्डी अंतरा। 

Sun Cinema : पति ने ढाए जुल्म लेकिन हेलन ने नहीं छोड़ी अदाकारी, बनीं बॉलीवुड की आइटम नंबर क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonam Kapoor Praises Sister in Law Antra Motiwala For Flaunting Her Baby Bump in Lakme Fashion Week
Antara Motiwala pregnant - फोटो : social media

अंतरा की परिवार के सदस्यों ने की तारीफ
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर समेत परिवार के कई सदस्यों ने अंतरा के रैंप वॉक पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। परिवार के ज्यादातर सदस्यों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज साझा कर, अंतरा की तारीफ की है। महीप कपूर ने अंतरा को लेकर लिखा और यह सेक्सी मामा। मेरा मतलब है क्वीन। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अंतरा की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-एक पल(फायर इमोजी)। साथ ही अर्जुन कपूर ने भी अंतरा की तस्वीरें इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है-एक ट्रेंडसेटर।  वहीं, अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी अंतरा के फैशन वीक में रैंप वॉक की तारीफ की है, उन्होंने कहा-यू स्लेड वूमेन। 

Ridhima Pandit: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने फ्रीज कराए अपने अपने एग्स, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं

विज्ञापन

Sonam Kapoor Praises Sister in Law Antra Motiwala For Flaunting Her Baby Bump in Lakme Fashion Week
Sonam Kapoor - फोटो : social media

साल 2014 में हुई थी मोहित मारवाह की शादी
आपको बता दें कि अनिल कपूर के भतीजे मोहित मारवाह ने साल 2018 में अंतरा से शादी की थी। दोनों की शादी दुबई में हुई थी। इस शादी में खुशी कपूर, श्रीदेवी, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। मोहित ने साल 2014 में फिल्म फुगली के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद साल 2017 में उन्होंने राग देश की थी। 

Hrithik Saba: बाउंसर लेकर सबा आजाद की सीरीज देखने पहुंचे ऋतिक, पूरे कार्यक्रम का बदल गया फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed