फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor penned a long note shared health update about husband anand ahuja thankful for friends and family

Sonam Kapoor: वर्ष 2023 को याद कर सोनम कपूर हुईं इमोशनल, सोशल मीडिया पर पति की बीमारी का किया खुलासा

Tue, 02 Jan 2024 09:59 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 02 Jan 2024 09:59 AM IST
सार

'2023 में मेरे पति काफी बीमार हो गए थे। डॉक्टरों को पता नहीं चल रहा था कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। वह तीन महीने मेरे लिए नर्क जैसा था लेकिन ईश्वर की कृपा और डॉक्टर सरीन की मेहनत रंग लाई। आनंद अब बिलकुल ठीक हैं।

विज्ञापन
sonam kapoor penned a long note shared health update about husband anand ahuja thankful for friends and family
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मिडिया

विस्तार

नया साल शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के सितारे अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कुछ सितारे छुट्टियों के लिए बाहर घूमने गए हैं वहीं कुछ सितारे अपनों के साथ घर में रह कर नए साल का जश्न मना रहे हैं। सोनम कपूर इन दिनों लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। जिसके साथ एक लम्बा नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने 2023 की खुशियां, मां बनने के बाद जिंदगी में आए उतार-चढाव और अपने पति आनंद की बीमारी का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


मां बनने की खुशी की साझा

सोनम कपूर ने वीडियो के कैप्शन की शुरुआत साल 2023 को याद करते हुए किया है। 'सांवरिया' अभिनेत्री ने लिखा है, 'बीता हुआ साल काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। हमने इस बात को स्वीकार किया कि अब हम मां-पापा बन चुके हैं। मां बनना जहां कई खुशियां लाता है वहीं कितने अनजाने डर से भी आपका सामना करवाता है। यह समझना और समझने के बाद स्वीकारना कि मैं भावनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से काफी बदल गई हूं एक यात्रा जैसा रहा। यह पूरी तरह से एक नया अनुभव है मेरे लिए।'
विज्ञापन

 

मौनी रॉय के बिकिनी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट पारा, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


पति की बीमारी ने झकझोरा 

सोनम नोट में आगे लिखती हैं, '2023 में मेरे पति काफी बीमार हो गए थे। डॉक्टरों को पता नहीं चल रहा था कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। वह तीन महीने मेरे लिए नर्क जैसा था लेकिन ईश्वर की कृपा और डॉक्टर सरीन की मेहनत रंग लाई। आनंद अब बिलकुल ठीक हैं।' सोनम ने अपने पति के व्यापार का भी जिक्र करते हुए लिखा है, 'मैं अपने पति के बिजनेस में उनकी हेल्प कर पा रही हूं और उनका बिजनेस भी काफी बढ़ रहा है, इसके लिए भी मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं। 


View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)



दुनिया में हो रहे युद्ध को याद कर हुईं व्यथित 

सोनम कपूर अपने परिवार और दोस्तों को याद करते हुए लिखती हैं, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतना प्यारा परिवार और इतने अच्छे दोस्त मिले हैं। मैं काम के साथ परिवार को और समय देना चाहती हूं। दोस्तों के साथ और समय गुजरना चाहती हूं।' उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन यह दुनिया समझ लेगी युद्ध से कुछ नहीं मिलने वाला। मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहीं हूं जिन्होंने इस युद्ध में अपनों को खो दिया है। ईश्वर उन्हें शक्ति दें।' साथ ही साथ सोनम ने सत्ता में बैठे ताकतवर लोगों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है,'वो लोग सत्ता में बैठे हैं, जिनके पास ताकत है वो दानवों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।'

अपने नोट को समाप्त करते हुए सोनम अपने फैंस के लिए लिखती हैं, 'नया साल सबके लिए शुभ हो, मुबारक हो। आप सबके लिए प्यार।' सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बेटे वायु के जन्म के बाद उन्होंने काम से ब्रेक लिया था लेकिन अब वह फिर काम शुरू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed