फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor now friends with parniti chopra

सोनम कपूर ने अब कर ली है सुलह

Sun, 08 Jun 2014 08:16 AM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor now friends with parniti chopra

सोनम कपूर ने एक उभरती हुई अभिनेत्री से सुलह कर ली है। कुछ समय पहले वह उससे सार्वजनिक जगह पर टकरा गईं थीं।

विज्ञापन


जहाँ पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सोनम और परिणीति को एक दूसरे पर तीखी टिप्पणियां करते हुए देखा गया था, वहीं अब करण की ही जन्मदिन पार्टी में दोनों को एक साथ हँसते-मुस्कुराते देखा गया।

एक सूत्र के अनुसार, "कुछ दिनों पहले करण के जन्मदिन की पार्टी में दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ देखा गया। हालाँकि दोनों ने करण के चैट शो में एक दूसरे पर खूब टिका-टिप्पणी की थी। लेकिन इसकी शुरुआत जिसने पहले की थी, वह थी परिणीति और इसके बाद दोनों काफी लंबे विवाद में पड़ गए।"
विज्ञापन


याद हो तो चैट शो में सोनम ने कहा था कि परिणीति को टाइट कपडे पहनने छोड़ देने चाहिए और परिणीति ने सोनम को सलाह दी थी कि सोनम को अपना बातूनी स्वभाव छोड़ देना चाहिए। या फिर एक ऐसा करियर चुन लेना चाहिए जिसमें बहुत ज्यादा बोलने की जरूरत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पार्टी में उपस्थित एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह परिणीति के मन की सुंदरता ही थी कि उन्होंने खुद जाकर पहले सोनम से बात की। साथ ही सोनम भी परिणीति के साथ बेहद अच्छे से पेश आई। दोनों की ज्यादातर बातें फैशन पर ही थी। वहीं, परिणीति ने सोनम को रेड कार्पेट पर उपस्थिति और उनके लुक्स के लिए बधाई भी दी। यहाँ तक कि दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबरों का भी लेन-देन किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed