सोनम कपूर अपने व्बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंध रही हैं। इसी के साथ करीब दो साल का इनका प्यार हमेशा के लिए इक-दूजे का हो जाएगा। इस कपल की शादी की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इस बीच सोनम कपूर को लेकर एक जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
लाखों दिलों पर राज करने वाली सोनम कपूर डायबिटीज से ग्रस्त हैं। हेल्थीवर्ल्ड.इन के मुताबिक उन्हें टाइप-1 डायबिटीज है। जानकारी के मुताबिक उन्हें यह बीमारी टीनेज से ही है और इसे कंट्रोल में रखने के लिए उन्हें इंसुलिन लेना पड़ता है। इसके अलावा वह नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती हैं, इसलिए वह इतनी चुस्त और फिट रहती हैं।
सोनम कपूर के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है कि एक समय उनका वजन 90 किलो था। लेकिन कड़ी मेहनत की वजह से उन्होंने आज अपना फिगर मेंटेन रखा हुआ है। सोमन खुद को फिट रखने के लिए बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं।
शूटिंग की बीजी शेड्यूल की वजह से उन्हें कई बार दिक्कत तो हुई है, लेकिन इसके बावजूद अब उन्हें अपनी इस बीमारी पर काबू करना आ गया है। इस बात का सबूत उनकी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के दौरान दिखाई दिया था। शूटिंग के दौरान उन्होंने योग और एक्सरसाइज का साथ नहीं छोड़ा था।
सोनम अपनी शादी के अलावा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें उनके अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। फिल्म बोल्ड डायलॉग्स से भरपूर है और हाल ही में इसका पहला गाना 'तारीफां' रिलीज हुआ है।