{"_id":"6a5cd0608fd8e59b2400fee5","slug":"sonam-kapoor-criticised-designers-using-artificial-intelligence-give-an-advice-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: 'बहुत घटिया', एआई के इस्तेमाल पर नाराज हुईं सोनम कपूर, डिजाइनर्स को दी ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor: 'बहुत घटिया', एआई के इस्तेमाल पर नाराज हुईं सोनम कपूर, डिजाइनर्स को दी ये सलाह
Sun, 19 Jul 2026 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:55 PM IST
सार
Sonam Kapoor On AI: सोनम कपूर ने एआई के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने डिजाइनर्स को एक सलाह भी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने डिजाइनर्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने एआई की आलोचना की और कहा कि यह कलाकारों के लिए नहीं है।
सोनम ने की एआई की आलोचना
सोनम कपूर ने एआई की आलोचना करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'मैं डिजाइनर्स के चीजें बनाने के लिए एआई के इस्तेमाल से तंग आ चुकी हूं। सब कुछ एक जैसा लगता है। बहुत घटिया।'

Trending Videos
सोनम ने की ये अपील
उन्होंने कलाकारों से अपने क्रिएटिव काम में एआई का इस्तेमाल न करने की अपील की और कहा 'प्लीज मेरी बात मानिए, यह कूल नहीं है। एआई कलाकारों के लिए नहीं है। यह आपके काम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक सपोर्ट सिस्टम है, न कि कुछ बनाने के लिए। मैं इससे बहुत निराश हूं।'
सोनम ने खींचा सबका ध्यान
अभिनेत्री का यह पोस्ट तब आया है, जब उन्होंने अपनी चचेरी बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा था। अंशुला और रोहन ने 6 जुलाई 2026 को एक निजी समारोह में शादी की थी।

पति और बच्चों के साथ सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor
कब हुई सोनम कपूर की शादी?
वहीं सोनम कपूर की शादी भारतीय कारोबारी आनंद आहूजा से हुई है। इस जोड़े ने 2018 में एक शानदार समारोह में शादी की थी। अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। यह जोड़ा 29 मार्च को दूसरी बार माता-पिता बना और उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा।
सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, सोनम कपूर आखिरी बार 2023 की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। यह 2011 की इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक है। शोम मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सोनम ने 'द जोया फैक्टर' के छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।