{"_id":"5b16391e4f1c1bab6e8b6432","slug":"sonal-chauhan-will-seen-in-mahesh-manjrekar-film-with-vidyut-jammwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत जामवाल के साथ रोमांस करेंगी इमरान हाशमी की हीरोइन, लंबे समय बाद कर रही हैं वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्युत जामवाल के साथ रोमांस करेंगी इमरान हाशमी की हीरोइन, लंबे समय बाद कर रही हैं वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान जल्द ही बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं। पता हो कि वह आखिरी बार नील नीतिन मुकेश के साथ फिल्म '3जी' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी।
अब लंबे समय बाद सोनल चौहान डायरेक्टर महेश मांजरेकर की अपकमिंग क्राइम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में सोनल चौहान के साथ विद्युत जामवाल और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सोनल चौहान फिल्म की कहानी का बेहद अहम किरदार निभाएंगी।
आपको बता दें कि सोनल चौहन ने साल 2010 में आई फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं बात करें महेश मांजरेकर की क्राइम ड्रामा फिल्म की तो यह फिल्म साल 1999 में आई 'वास्तव' की सीक्वल होगी। फिल्म फैमिली ड्रामा और एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में विद्युत, सोनल और श्रुति के अलावा नसीरुद्दीन शाह, तिग्मांशु धूलिया, अमोल पालेकर और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे।