फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi works in south film

सोनाक्षी सिन्हा पर आया साउथ का दिल

Mon, 24 Mar 2014 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/दिल्ली, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/दिल्ली, मुंबई Updated Mon, 24 Mar 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
sonakshi works in south film

सोनाक्षी सिन्हा पर इन दिनों साउथ के निर्देशक-निर्माताओं का दिल आ गया है। इसलिए वह दुबली नहीं हो रहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से सोनाक्षी सिन्हा के स्लिम-ट्रिम होने की चर्चाएं लंबे समय है। लेकिन इसके साथ ही यह खबरें भी आने लगी हैं कि उनकी दूसरी अभिनेत्रियों के साथ लड़ाई शुरू हो गई है। कारण यह है कि अभी तक छरहरी हीरोइनों को सोनाक्षी से कोई मुकाबला नहीं लगता था। परंतु अब ऐसा नहीं है।

पिछले दिनों पता चला कि सोनाक्षी के छरहरे रूप पर साउथ के कुछ निर्माता-निर्देशकों का दिल आ गया। वे उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए चक्कर काटने लगे।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने सबको तो ना कह दिया, लेकिन फिर सोचा कि अगर डिमांड है तो एकाध आइटम डांस कर लेने में क्या बुराई है?असल में तमिल फिल्म ‘अंजान’ में उन्हें डांस का प्रस्ताव मिला था, जिसमें सूर्या हीरो हैं। सोनाक्षी ने पहले तो हां कहा, परंतु फिर कुछ दिनों में खबर आई कि उनकी जगह सांवली सुंदरी चित्रांगदा फिल्म में ले ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा छिड़ी कि सोनाक्षी ने अपनी डेट्स की समस्या के कारण बाद में निर्माता को इंकार कर दिया। लेकिन अब सूत्र कुछ और ही खबर लाए हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी ने अपनी बढ़ती मांग के कारण निर्माता से इतनी मोटी रकम मांग ली थी उसके पसीने छूट गए।


यही कारण है कि उसने सोनाक्षी को नमस्ते कह कर चित्रांदगा को ले लिया।जानकारों का कहना है कि सोनाक्षी का पिछला साल बॉक्स ऑफिस पर कतई उत्साहजनक नहीं था, ऐसे में उन्हें फीस बढ़ाने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि नई लड़कियां बहुत तेजी से सामने आ रही हैं। देखना होगा कि सोनाक्षी साउथ में की गलती से सबक सीखती हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed