फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Talks About Reverse Nepotism Reveal How Dad Shatrughan Sinha Gave Her Treatment Early In Career

‘फर्क नहीं पड़ता तुम कौन हो?’ सोनाक्षी सिन्हा ने रिवर्स नेपोटिज्म पर की बात; कहा- खुद को साबित करना होता है

Mon, 18 May 2026 02:38 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 18 May 2026 02:38 PM IST
सार

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्मी घराने से आती हैं। इस बीच सोनाक्षी ने रिवर्स नेपोटिज्म को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किस तरह किया बर्ताव…

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Talks About Reverse Nepotism Reveal How Dad Shatrughan Sinha Gave Her Treatment Early In Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चाओ में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी एक वकील के किरदार में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने इससे पहले फिल्म और अपने किरदार को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें रिवर्स नेपोटिज्म पर कमेंट भी है।

विज्ञापन

संघर्ष कर रही महिलाओं से प्रेरित है किरदार
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए सोनाक्षी ने फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में कई ऐसे मुद्दों को उठाया गया है, जिनके बारे में हम शायद सोचते भी नहीं। ये वास्तविक लोगों, वास्तविक घटनाओं और हमारे आसपास घटने वाली चीजों से प्रेरित है। कई जगहों पर फिल्म आपको सोचने पर मजबूर कर देती है।

विज्ञापन


कोई भी फिल्म जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे, वह अच्छी फिल्म होती है। अपने किरदार नेहा राजवंश को लेकर सोनाक्षी ने कहा कि वह अपने पेशे की वजह से नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व की वजह से लोगों से जुड़ाव महसूस कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कई खामियों से भरी, बहुआयामी और अपनी गलतियों से जूझने वाली महिला है, जिसके अपने अंदरूनी संघर्ष हैं। ये सभी बातें मुझसे और निश्चित रूप से उन कई और महिलाओं से भी जुड़ी हुई हैं, जो खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जिन्हें आसानी से सफलता नहीं मिलती।

Sonakshi Sinha Talks About Reverse Nepotism Reveal How Dad Shatrughan Sinha Gave Her Treatment Early In Career
सीरीज 'सिस्टम' में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद को साबित करने पर ही मिलता है हक
फिल्म में सोनाक्षी का किरदार नेहा वकीलों के परिवार से आता है। उसके पिता देश के बड़े डिफेंस लॉयर में से एक हैं। लेकिन वो चाहते हैं कि उनकी बेटी फैमिली बिजनेस में शामिल होने से पहले एक वीकल के रूप में काम करके खुद को साबित करे।

इस बात पर नेहा अपने पिता से पूछती है, ‘यह किस तरह का रिवर्स नेपोटिज्म है?’ फिल्म की इस लाइन और कहानी को लेकर सोनाक्षी ने कहा कि यह कहानी कुछ हद तक मेरी अपनी जिंदगी से मिलती-जुलती है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है।

मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते रहे हैं, 'तुम्हें खुद को साबित करना होगा।' क्योंकि वो खुद भी ऐसे ही थे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम कौन हो; जीवन में आगे बढ़ने के लिए तुम्हें खुद को साबित करना होगा। इसी तरह तुम्हें वह मिलता है, जिसके तुम हकदार हो। इसलिए यह बात भी मेरे लिए बहुत मायने रखती है।

Sonakshi Sinha Talks About Reverse Nepotism Reveal How Dad Shatrughan Sinha Gave Her Treatment Early In Career
सिस्टम - फोटो : सोशल मीडिया
22 मई को रिलीज होगी ‘सिस्टम’
अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिस्टम' में सोनाक्षी एक यंग सरकारी वकील की भूमिका निभा रही हैं। वो एक पावरफुल बिजनेसमैन के खिलाफ हत्या के मामले में अदालत की स्टेनोग्राफर (ज्योतिका) के साथ मिलकर लड़ती हैं। ‘सिस्टम’ 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed