सोनाक्षी सिन्हा पहली बार करती दिखेंगी ऐसे सीन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा को जल्दी ही उनके प्रशंसक एक ऐसे किरदार में पर्दे पर देखेंगे, जो उनके अब तक के किरदारों से एकदम अलग होगा। जॉन अब्राहम का फिल्म 'फोर्स' के सीक्वल 'फोर्स-2' में जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं।
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। ये 2011 में बनी 'फोर्स' का सीक्वल है। इसमें जॉन पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। जबकि सोनाक्षी सिन्हा अपनी इस अगली फिल्म 'फोर्स-2' में एक नए अवतार में नजर आएंगी। सोनाक्षी इसमें रॉ एजेंट का किरदार में नजर आएंगी।
सोनाक्षी का कहना है कि 'फोर्स-2' में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने को लेकर वो बहुत उत्सुक हैं। फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन सीन भी सोनाक्षी करने वाली हैं जो पहले उन्हें करते हुए नहीं देखा गया। फिल्म के निर्देशक अभिनय ने भी कहा है कि हमने इस फिल्म में सोनाक्षी को लिया है। वह जॉन के साथ होंगी। वह सही पसंद हैं।
'मैनें कहा था ना कि मेरे पास आपके लिए एक खबर है'
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर यह लिखा है कि मैंने आपको बताया था कि मेरे पास आपके लिए खबर है और खबर ये है कि मैं 'फोर्स-2' में रॉ एजेंट की भूमिका में हूं। हालांकि फिल्म में सोनाक्षी के रोल को लेकर ज्यादा कुछ बताने से फिल्म से जुडे़ लोगों ने इंकार कर दिया।
निर्देशक के अनुसार, उन्होंने बताया कि जॉन पुलिस अधिकारी की ही भूमिका में होंगे लेकिन वह एक नये मामले को सुलझाएंगे। यह एक नयी स्क्रिप्ट है और ये एक नई कहानी है।
ये है सोनाक्षी का अपने किरदार को लेकर किया गया ट्वीट-
Sonakshi Sinha with John Abraham in Abhinay Deo's #Force2 ..@sonakshisinha @thejohnabraham pic.twitter.com/wKOYkH9JU1
— Priya Gupta (@priyaguptatimes) July 11, 2015