फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha, sahid kapoor

सोनाक्षी को क्यों पसंद हैं लंबे लड़के?

Wed, 20 Nov 2013 11:15 AM IST
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha, sahid kapoor

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पसंद के लड़के का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कौन से लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा ने फ़िल्म 'दबंग' से अपना करियर शुरू किया जिसमें उनके हीरो थे सलमान ख़ान जिनकी लंबाई सोनाक्षी के तक़रीबन बराबर ही है। उनकी आने वाली फ़िल्म 'आर...राजकुमार' है जिसमें उनके साथ हैं शाहिद कपूर और उनकी लंबाई भी सोनाक्षी के बराबर ही है। लेकिन असल ज़िंदगी में सोनाक्षी को लंबे क़द के लड़के पसंद हैं।

आर...राजकुमार' के प्रमोशन पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे छोटे क़द के लड़के पसंद नहीं है. मैं लंबे क़द का और अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर वाला लड़का पसंद करूंगी। जो बुद्धिमान हो, जिसके साथ बात करने में मज़ा आए और जो अच्छा दिखता हो।"
विज्ञापन


अपने साथी कलाकारों में वो अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण के स्टाइल से प्रभावित हैं. सोनाक्षी के मुताबिक़, "अक्षय और दीपिका जो भी पहन लेते हैं उन पर अच्छा लगता है. दोनों को अपने आपको हैंडल करना बख़ूबी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed