{"_id":"5c5e6ba8bdec227381666552","slug":"sonakshi-sinha-not-get-fame-of-total-dhamaal-song-mungda","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टोटल धमाल' का गाना भी नहीं दिला पाया इस दबंग गर्ल को शोहरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टोटल धमाल' का गाना भी नहीं दिला पाया इस दबंग गर्ल को शोहरत
Sat, 09 Feb 2019 11:26 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha
- फोटो : amar ujala
हिंदी फिल्मों में जितनी तेजी से पुराने हिट गीतों के रीमिक्स और रीक्रिएशन का चलन बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से दर्शक इन्हें नकारने भी लगे हैं। फिल्म 'टोटल धमाल' में हेलने के जिस मशहूर गाने 'मुंगड़ा' को रीमिक्स करके सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया, वह डिजिटल मीडिया पर फ्लॉप हो चुका है।
पुरानी फिल्म इनकार के इस गाने को लेकर निर्देशक इंद्र कुमार खुद अपनी बिरादरी के निशाने पर आ चुके हैं। इस रीमिक्स को लेकर पुरानी फिल्म इनकार के निर्माता बंधु रोमू सिप्पी और राज सिप्पी भी काफी उखड़े हुए हैं।
इसके पहले इनकी एक फिल्म के गाने को 'चीट इंडिया' में भी रिक्रिएट करके डाला गया था। फिल्म 'लुका-छिपी' में सुपरहिट गाने पोस्टर लगवा दो के रीमिक्स को लेकर निर्देशक गुड्डू धनोआ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। वहीं, पुराने हिट गाने को नए कलेवर में पेश करने की कोशिशों का अब गीतकारों और गायकों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है।