फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha in hollywood

सोनाक्षी सिन्हा हॉलीवुड फिल्म में!

Sun, 16 Mar 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 16 Mar 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha in hollywood

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हॉलीवुड फिल्म 'रियो2' में न सिर्फ संवाद बोले हैं, बल्कि एक गाने की कुछ पंक्तियां भी गाई हैं। फिल्म भारत में अप्रैल महीने में प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन


सोनाक्षी ने फिल्म के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज दी है। उन्होंने जेवेल नाम के किरदार के लिए संवाद बोले हैं। अभिनेता इमरान खान ने भी फिल्म के एक किरदार के लिए अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने फिल्म में एक पार्टी के दृश्य में गाना भी गाया है। उन्होंने कहा, "मुझे 'रियो2' की डबिंग करने में बहुत मजा आया। यह बेहद मजेदार फिल्म है। दूसरी बात यह कि मुझे लगा इमरान और मेरी आवाज ब्लू और जेवेल के किरदार के लिए एकदम सही आवाज थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "फिल्म में एक दृश्य है, जहां जेवेल नाच-गा रही है, तो मैंने थोड़ा सा गाना भी गाया है। यह मेरे लिए एकदम नया अनुभव था। मुझे गाना गाने में भी मजा आया पर दुर्भाग्य से मैं अच्छी गायिका नहीं हूं।"

फिल्म के मूल संस्करण में अभिनेत्री एन हैथवे और अभिनेता जेस इसेनबर्ग ने आवाज दी है।

ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो की पृष्ठभूमि पर आधारित 'रियो2' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में थ्रीडी में प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed