सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। सूत्रों की माने तो सोनाक्षी ने फिलहाल फिल्में साइन करनी बंद कर दी हैं। जानिए किससे शादी करेंगी सोनाक्षी।
वेबसाइट बॉलीवुड मंत्रा के अनुसार सोनाक्षी फिलहाल 'अकीरा' और 'नूरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन वह जल्द ही अपने सारे बॉलीवुड प्रोजेक्ट को निपटा रहीं है। हालांकि अब तक इस खबर पर सोनाक्षी ने मोहर नहीं लगाई है।
हाल में ही बंटी सचदेव ने सोनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। अब दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।
उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सोनाक्षी और बंटी के अलावा सोहेल खान के बेटे निर्वाण दोनों के साथ नजर आ रहे हैं। बंटी सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं।
बताया जाता है कि सोनाक्षी 2012 में तब से बंटी को डेट कर रही हैं। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की। गौरतलब है कि सोनाक्षी से पहले बंटी सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं।