{"_id":"30dd1a911fe05512076d3c7b340209b1","slug":"sonakshi-sinha-confused","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके ख्यालों में खोई हैं सोनाक्षी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसके ख्यालों में खोई हैं सोनाक्षी?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा पता नहीं आजकल किसके ख्यालों में हैं। जाहिर है फिल्मी ख्यालों में तो नहीं हैं।
विज्ञापन
अपनी मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की शूटिंग के लिए तैयार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि इस समय उनके दिमाग में बहुत सी बातें चल रही हैं। वह अपना काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस बारे में अपने विचार साझा करने के लिए उन्होंने ट्विटर को चुना।
सोनाक्षी ने बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "एक्शन जैक्सन' के लिए पूरी तरह तैयार हूं। आज चिंतन के मूड में हूं..इसलिए मेरे दिमाग में बहुत-सी चीजें घूम रही हैं। अधिकांश मेरे प्रतिकूल हैं।"
विज्ञापन
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, यामी गौतम और कुनाल रॉय कपूर हैं। फिल्म अगले वर्ष 11 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।