फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha close with sahid

शाहिद के लिए परफेक्ट बन रहीं हैं सोनाक्षी

Sun, 02 Mar 2014 12:25 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha close with sahid
सोनाक्षी सिन्हा अपने नए प्रेमी शाहिद कपूर के लिए उनकी मर्जी के मुताबिक स्लिम बन रहीं हैं।
विज्ञापन


जब से सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर अपनी स्लिम-ट्रिम तस्वीर डाली है, तब से चर्चा है कि आखिर वह किसके लिए यह सब कर रही हैं? कुछ ही महीनों पहले तक वह अपने गोलमटोल फिगर को लेकर बहुत चहकती थीं और उस पर नाज करती थीं।

अचानक उन पर दुबला होने की क्या सनक सवार हो गई? सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी यह सब शाहिद कपूर के लिए कर रही हैं। फिल्म ‘आर... राजकुमार’ के दिनों से ही दोनों की नजदीकियों की खूब चर्चा रही है, परंतु दोनों ने अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


परंतु सूत्रों का दावा है कि सोनाक्षी पर शाहिद का जबर्दस्त प्रभाव पड़ा है। शाहिद फिटनेस के दीवाने हैं और अपने साथ मिनी-जिम लेकर चलते हैं। जहां भी उन्हें मौका मिलता है, कसरत शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थ ड्रिंक पीते हैं। असल में शाहिद ने ही सोनाक्षी को दुबला होने के लिए प्रेरित किया। हाल के दिनों में वह जब जब दिखीं, पिछली बार के मुकाबले उनका वजन कम नजर आया। बताया जा रहा है कि शाहिद सोनाक्षी की इस मेहनत से बहुत खुश भी हैं। ...और क्यों नहीं होना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed