फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi refuse subhash ghai film

सोनाक्षी ने दिया एक बड़े निर्देश्ाक को झटका

Sat, 01 Feb 2014 08:49 AM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Sat, 01 Feb 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
sonakshi refuse subhash ghai film

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बड़े फिल्म निर्देशक को जर्बदस्त झटका दिया है।

विज्ञापन


कभी शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई को सोनाक्षी सिन्हा ने जबर्दस्त झटका दिया है। घई के एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में काम करने से इस सुंदरी ने इंकार कर दिया है।

असल में घई पाकिस्तान में करीब 22 साल तक कैद रहे पंजाब के भिखीविंड के रहने वाले सरबजीत की बहन दलबीर कौर के उन्हें छुड़ाने के संघर्ष पर फिल्म बनाना चाहते हैं। सरबजीत की पिछले साल पाकिस्तानी कैदियों द्वारा किए गए हमले के बाद वहीं मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरबजीत को भारत का जासूस बताता रहा और दलबीर ने हमेशा कहा कि यह झूठ है। घई इस मामले पर फिल्म बनाने की तैयारी कर चुके हैं और दलबीर से उन्हें इजाजत भी मिल गई है। लेकिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन के इंकार के बाद अब सोनाक्षी की ना से घई को करंट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी को लगता है कि उनकी छवि चुलबुली-शरारती लड़की की है और पर्दे पर लोग उन्हें दलबीर कौर के गंभीर किरदार में पसंद नहीं करेंगे। पिछले साल फिल्म ‘लुटेरा’ में भी सोनाक्षी बहुत गंभीर और बीमार लड़की बनी थीं।

वैसे जानकार सोनाक्षी की फिल्म न करने के कुछ और भी कारण गिना रहे हैं। सुभाष घई ने सरबजीत के पाकिस्तानी वकील के रोल के लिए पहले सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न से बात की थी। सभी जानते हैं कि शत्रुघ्न और सोनाक्षी को ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश है, जिसमें ये पिता-पुत्री साथ काम कर सकें।

घई को लगा था कि वे एक तीर से दो शिकार कर लेंगे। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि यदि पिता-पुत्री साथ आ जाते को घई को मुफ्त में अच्छी खासी पब्लिसिटी फिल्म के लिए मिल जाती। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने इंकार कर दिया, जिससे घई के सपनों पर पानी फिर गया।

इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से यह रोल करने की अपील की, जबकि वर्षों से दोनों में बोलचाल बंद थी। अमिताभ ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद प्यार से इंकार कर दिया कि वह एक अन्य फिल्म में वकील बने हैं, ऐसे में घई की फिल्म के वकील से न्याय नहीं कर सकेंगे।

सुभाष घई इन झटकों से ठीक से उबरे भी नहीं थे कि सोनाक्षी ने उन्हें धक्का पहुंचा दिया। सोनाक्षी भी समझ चुकी हैं कि जब दो सीनियर ऐक्टर फिल्म से दूर हो गए हैं तो वह क्यों इसमें बनी रहें?


सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी के लिए सुभाष घई को इंकार करना आसान नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने फोन पर अपने इरादे जता ही दिए। देखना रोचक होगा कि सुभाष घई अब किसके पास स्क्रिप्ट लेकर जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed