{"_id":"264bcb6e9e35647370a8ce9929df6224","slug":"sonakshi-cry-for-salman-behavior-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सलमान ने सोनाक्षी को रुलाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सलमान ने सोनाक्षी को रुलाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन अर्पिता की शादी में जहां सलमान के मजाक का निशाना कैट को बनना पड़ा, वहीं रिसेप्शन में गुस्से का सामना सोनाक्षी को करना पड़ा। अर्पिता के रिसेप्शन में सलमान ने गुस्से में सोनाक्षी से बहस की और इसके बाद सोनाक्षी वहीं पर रोने लगीं।
विज्ञापन
पार्टी में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सोनाक्षी ने सलमान से बात करनी शुरू की और इसके बाद सलमान को गुस्सा आ गया। सलमान तेज आवाज में बोलने लगे, जो सोनाक्षी से सहन नहीं हुई और सोना ने वहीं पर रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सोनाक्षी ने अपने आपको संभालने की कोशिश की, लेकिन सलमान का गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा था। सलमान सोनाक्षी को तेज आवाज में कह रहे थे, 'मैंने ऐसा कभी नहीं बोला।'
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री डेजी शाह भी सलमान और सोनाक्षी का झगड़ा देखकर हैरान थीं। लेकिन तभी सलमान और सोनाक्षी की कॉमन फ्रैंड निर्माता अश्विनी यार्डी ने बीच-बचाव करके दोनों को शांत किया। आपको बता दें, एक समय था, जब खान परिवार के हर फंक्शन में सोना की मौजूदगी होती थी। लेकिन फिर इनके रिश्ते में तकरार बढ़ने लगी।
अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म डॉली की डोली के लिए सोनाक्षी को एर्पोच किया था। लेकिन सोनाक्षी ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद यह रोल सोनम कपूर के पास गया। वहीं, सलमान ने अपनी फिल्म किक के लिए सोनाक्षी का नाम सुझाया था, लेकिन सोना ने उसे भी न कर दिया। जिससे सलमान काफी नाराज हुए थे।