Eid 2022: सोहा अली खान ने ईद पर कुणाल खेमू के लिए बनाईं सेवइयां, फैंस को भी दी मुबारकबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज ईद का त्योहार है। इस त्योहार को आम से लेकर खास लोग अपने अंदाज में मना रहे हैं। त्योहार की बात हो तो भला बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। सभी फैंस को ईद की बधाई दे रहे हैं और तस्वीरें पोस्ट कर जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान भी ईद सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी है।
तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा ने लिखा- आपको और आपके परिवार को शांति, समद्धि और ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पहली तस्वीर में सोहा गुलाबी रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। तो वहीं कुणाल ने कुर्ता पायजामा पहना है। उनकी बेटी इनाया लेमन ग्रीन रंग के लहंगे में हैं और अपने मम्मी-पापा के साथ फर्श पर बैठी दिख रही हैं। वहीं कुणाल सोहा द्वारा बनाई गई सेवईयां चखते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
दूसरी तस्वीर में सोहा रसोईं में सेवईं बना रही हैं और कुणाल उनके साथ मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- कुणाल अभी भी वैसे ही मासूम हैं, जैसे हम उनको बचपन की फिल्मों राजा हिंदुस्तानी और हम हैं राही प्यार के में देखते थे। एक अन्य ने कहा- फेवरेट कपल मुझे किसी खास की याद दिलाता है। इसके अलावा कई फैंस ने उनको ईद की शुभकामनाएं भी दीं।
सोहा की बहन सबा अली खान ने भी इस मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाई सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की और लिखा- सभी को चांद मुबारक। बता दें कि सोहा और कुणाल ने अपने बच्चों की पहली किताब इनी और बोबो सीरीज का विमोचन किया था। यह किताब उनकी बेटी इनाया खेमू और नन्हे पपी बोबो के बीच प्यार के बारे में है।