भाभी की राह पर निकल पड़ीं सोहा अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा अली खान वैसे ही अपनी भाभी करीना की बहुत बड़ी फैन हैं लेकिन अब तो उन्होंने उनके नक्शे-कदम पर भी चलना शुरू कर दिया है।
जी हां, वह अपनी अगली फिल्म 'वार छोड़ न यार' में भाभी करीना की तरह टीवी पत्रकार बनी नजर आएंगी। निर्देशक फराज हैदर की यह पहली फिल्म है। यही नहीं, यह देश की पहली युद्ध कॉमेडी भी है, जो भारत-पाक के सीमा पर तनाव पर आधारित है।
करीना जहां एक जनांदोलन को कवर करते हुए दिखी थीं, वहीं सोहा युद्ध को कवर करती नजर आएंगी। अपनी ज्यादातर फिल्मों में छुई-मुई नायिका की भूमिकाएं करने वाली सोहा ने वार जर्नलिस्ट का रफ-टफ किरदार कैसे निभाया?
इस पर फराज हैदर का कहना है, 'सोहा में गजब का आत्मविश्वास है। वह अपनी काया से भले छुई-मुई दिखें, लेकिन वास्तव में बहुत मजबूत और मैच्योर हैं।