फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media Star Lamu burnt alive by her ex Husband During Live Streaming

लाइव के दौरान पूर्व पति ने चीनी सोशल मीडिया स्टार को लगाई आग, घरेलू हिंसा से तंग आकर लिया था तलाक

Sun, 04 Oct 2020 05:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Social Media Star Lamu burnt alive by her ex Husband During Live Streaming
सोशल मीडिया स्टार - फोटो : File Photo

चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक सोशल मीडिया स्टार लामू (Lamu)को उनके पूर्व पति ने लाइव स्ट्रीम के दौरान ही आग के हवाले कर दिया। खबर है कि लामू के पति ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी उस वक्त वह सोशल मीडिया पर लाइव कर रही थीं। इस घटना में उनका शरीर 90% झुलस गया।

विज्ञापन


लामू सोशल मीडिया एप पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह एप चाइना में टिक टॉक के समान माना जाता है। तभी उनके पति ने उनपर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। इस घटना के बाद लामू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हमले के 2 हफ्ते बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सिचुआन प्रांत की 30-वर्षीय लामू ग्रामीण जीवन पर पोस्ट्स के लिए जानी जाती थीं। लामू एक लोकप्रिय तिब्बती वीडियो ब्लॉगर थी। डौयिन पर उनके 782,000 फॉलोअर हैं। चीनी मीडिया के अनुसार पहले भी टंग (पूर्व पति) ने लामू को मारने की कोशिश की थी जिस मामले में उसे जेल में रहना पड़ा था। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

खबर है कि लामू ने 2019 में घरेलू हिंसा से तंग आकर अपने पति से अलग होने का फैसला किया था। बाद में टंग लामू ने दोबारा शादी करना चाहता ता लेकिन लामू ने मना कर दिया जिसपर टंग ने बच्चे को मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed