फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Pictures of Suhana Khans weekend party surfed on internet looked gorgeous in red color bodycon dress

सोशल मीडिया: सुहाना खान की वीकेंड पार्टी की तस्वीरें वायरल, रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया कहर

Sun, 26 Sep 2021 12:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Sep 2021 12:54 PM IST
सार

न्यूयॉर्क में पार्टी करती नजर आईं सुहाना खान
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया कहर
 

विज्ञापन
Social Media: Pictures of Suhana Khans weekend party surfed on internet looked gorgeous in red color bodycon dress
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं। सुहाना अपने लुक्स और स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों यह स्टार किड न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

तस्वीर में सुहाना अपने दोस्तों के साथ एक सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी सुहाना काफी गलैमरस लग रही हैं। इसके अलावा अपने इस पार्टी लुक परफेक्ट करने के लिए उन्होंने हाई हील्स पहनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों की पोनीटेल बनाई हुई है और व्हाइट कलर का बैग कैरी किया है। फोटोज में सुहाना वीकेंड को एन्जॉय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝑠𝑢𝑒 𝑘𝒉𝑎𝑛 (@suhanaxhan2)

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में शेयर की थी फोटोशूट की तस्वीरें 

इससे पहले सुहाना ने न्यूयार्क के अपने अपार्टमेंट में आउटडोर फोटोशूट कराया था। उन्होंने इस फोटो शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इन फोटोज में वह ब्लैक टैंक टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आई थीं। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक लोफर्स, लाइम ग्रीन पर्स और लाइट मेकअप से खुद को अपने परफेक्ट लुक दिया था। 

Social Media: Pictures of Suhana Khans weekend party surfed on internet looked gorgeous in red color bodycon dress
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

 फिल्म मेकिंग की कर रहीं पढ़ाई 

बता दें कि सुहाना फिलहाल न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं। इसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में सुहाना शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed