फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Anupam Kher asked his mother a question on saying Ganju Patel got this great answer in return

सोशल मीडिया: अनुपम खेर ने 'गंजू पटेल' कहने पर मां से पूछा सवाल, बदले में मिला यह मजेदार जवाब

Wed, 10 Nov 2021 05:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 10 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

एक्टर ने अपनी मां से जुड़ा एक मजेदार वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Social media: Anupam Kher asked his mother a question on saying Ganju Patel got this great answer in return
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार खुलकर रखते हैं। हर मुद्दे पर वह आए दिन अपनी राय लोगों तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा वह अपने जीवन से जुड़े कई पल भी अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन

एक्टर ने अपनी मां से जुड़ा एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। अनुपम खेर की मां का यह मजेदार वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सामने आए वीडियो में वह अपनी मां से पूछते हैं कि वह उन्हें गंजू पटेल क्यों बुलाती हैं।

विज्ञापन

 

Social media: Anupam Kher asked his mother a question on saying Ganju Patel got this great answer in return
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम के इस सवाल पर उनकी मां दुलारी ने कहा, 'तू पैदा ही गंजा हुआ' अनुपम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'' माँ मुझे बार बार गंजू पटेल क्यों बुलाती है, ये सवाल मैंने आख़िर पूछ ही लिया। बजाए एक हमदर्दी भरा जवाब देने के माँ ने अपनी हथेली दिखाते हुए मेरा सच से सामना कराया और फिर मेरे बचपन से जुड़ी कुछ और कहानियाँ भी सुनाई। सब हंस रहे थे। चलिए! आप भी हंसिए!''
 

 

Social media: Anupam Kher asked his mother a question on saying Ganju Patel got this great answer in return
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुपम खेर इन दिनों सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म ऊंचाई की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा, बमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डैंजोन्ग्पा मेन भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed