फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sobhita dhulipala birthday wish for husband naga chaitanya share unseen romantic pic

नागा चैतन्य के जन्मदिन पर शोभिता ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, प्रोटेक्टिव पति के रूप में नजर आए एक्टर

Sun, 23 Nov 2025 12:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 23 Nov 2025 12:28 PM IST
सार

Naga Chaitanya Birthday: साउथ अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने अपने पति नागा चैतन्य को 39वें जन्मदिन की शुभकमानाएं दी हैं। आज शोभिता ने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 
 

विज्ञापन
sobhita dhulipala birthday wish for husband naga chaitanya share unseen romantic pic
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad

विस्तार

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य साउथ के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शोभिता ने आज अपने पति चै अक्किनेनी उर्फ नागा चैतन्य के 39वें जन्मदिन पर उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूजे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं, वहीं नागा इस तस्वीर में प्रोटेक्टिव हस्बैंड के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शोभिता का पोस्ट
शोभिता ने पति नागा के जन्मदिन के अवसर पर एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में नागा चैतन्य पत्नी शोभिता के स्वेटर की जिप लगाते हुए उन्हें ठंड से बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, प्रेमी @chayakkineni।' वहीं नागा ने शोभिता की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लाल दिल वाला इमोजी बनाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sobhita Dhulipala (@sobhitad)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभिता और नागा की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक पारंपरिक तेलुगु समारोह में शादी की। यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। नागा और शोभिता की शादी के कई वीडियो और तस्वीरें काफी समय तक सोशल मीडिया पर छाए रहे।
विज्ञापन

नागा चैतन्य का वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य को आखिरी बार फिल्म 'थंडेल' में देखा गया था। अब वह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'एनसी24' में दिखाई देंगे, जिसका शीर्षक 'वृषकर्मा' है। यह फिल्म सुकुमार द्वारा लिखित और कार्तिक दंडू द्वारा निर्देशित है। फिल्म का पहला पोस्टर और फिल्म का टाइटल आज अभिनेता के 39वें  जन्मदिन पर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सामने आया युवासम्राट नागा चैतन्य का धांसू लुक, महेश बाबू ने किया NC24 का टाइटल रिवील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed