फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   smriti irani on mother day shares pictures with her mom and also remembers her financial crisis days

Photos: स्मृति ईरानी ने मदर्स डे के मौके पर आर्थिक तंगी के दिनों के किया याद, मां के साथ शेयर की तस्वीरें

Sun, 08 May 2022 07:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 08 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
smriti irani on mother day shares pictures with her mom and also remembers her financial crisis days
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी एक्टर से नेता बनीं स्मृति ईरानी ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां शिबानी बागची को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीरों के साथ में उन्होंने अपने बीते दिनों को भी याद किया है। तस्वीरें शेयर करने से साथ ही स्मृति भावुक हो गई हैं। उन्होंने लिखा कि जब उनके परिवार के पास किराए के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, लेकिन उस परिस्थिति में भी उनकी मां घबराई नहीं। स्मृति की पोस्ट को फैंस और मनोरंजन जगत के कई लोगों की सराहना मिल रही है।

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मां के संघर्षों की सराहना की है। उन्होंने लिखा- आपके लिए यह कभी आसान नहीं रहा...ऐसा समय भी आया जब ये पता नहीं था कि अगले महीने के घर का किराया कैसे दिया जाएगा...लेकिन मैंने कभी आपको घबराते हुए नहीं देखा...कभी भी अपने भाग्य को कोसते हुए नहीं सुना...लेकिन ये सब आसान नहीं था।

View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने आगे लिखा- जब भी हमने चुनौतियों का सामना किया तो आपका एक ही जवाब होता था, चलो लड़ते हैं। इस समय ये सब इंस्टाग्राम पर लिखना काफी सरल है, लेकिन आप नर्क की यातनाएं झेलकर वापस आई हैं और मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने लिखा- मेरी मां ने मुझे विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सिखाया है। उन्होंने आगे लिखा- आपसे मैंने एक बात सीखी है कि किसी भी चीज को छोड़ देना विकल्प नहीं होता है। मैं आपको और आप जैसी तमाम मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन

smriti irani on mother day shares pictures with her mom and also remembers her financial crisis days
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मृति की इस तस्वीर पर सबसे पहले मशहूर फिल्म और टीवी सीरियल्स की निर्माता एकता कपूर का कमेंट आया। उन्होंने इस तस्वीर पर दिल वाले खूब सारे इमोजी बनाए। अभिनेता सिंकदर खेर ने भी दिल वाले इमोजी शेयर किए। इसके अलावा कई फैंस ने स्मृति की मां और उनकी पोस्ट दोनों की खूब तारीफ की। एक शख्स ने लिखा- ऐसी माएं होती हैं निस्वार्थ और मजबूत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed