...तो सलमान खान के बिना नहीं बन पाती 'बदलापुर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि सलमान खान के बिना फिल्म बदलापुर नहीं बन पाती। वरुण धवन फिल्म बदलापुर में रघु का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन के लुक को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। बदलापुर में वरुण के अलावा हुमा कुरैशी और यामी गौतम मुख्य किरदारों में हैं।
वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'उन्हें अपने किरदार के लिए सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से प्रेरणा मिली, जिसके कारण उन्हें 'बदलापुर' में रघु के किरदार को निभाने की प्रेरणा मिली। इस मौके पर वरुण ने कहा कि इंडस्ट्री के नए अभिनेताओं को सलमान खान से हमेशा ही प्रेरणा मिलती रही है।
फिल्म को लेकर बेहद डरे हुए थे वरुण
अब तक रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में दिखे अभिनेता वरुण धवन फिल्म बदलापुर साइन करते समय थोड़े डरे हुए थे। इसका कारण वरुण फिल्म में अपने किरदार को मानते हैं। फिल्म में वरुण एक बच्चे के पिता बने हैं, साथ ही उनका रोल एक खूंखार व्यक्ति का भी है। जो वरुण की छवि से बिलकुल अलग है।
'बदलापुर' का एक गाना रिलीज करने पहुंचे वरुण ने कहा कि, 'हाँ मैं थोडा डरा था क्योंकि ये किरदार मेरी इमेज से अलग है और कहीं मुझसे प्रेम करने वाले बच्चे मेरे इस रूप और किरदार को देखकर डर न जाएं मगर मुझे लगता है की आज के बच्चे भी होशियार हैं और समझते हैं की यह केवल एक भूमिका है। वैसे मैं डरावना नहीं बल्कि बहुत फ्रेंडली हूँ।'
वरुण ने इस इवेंट दौरान अपने फैन्स से वादा किया कि बदलापुर के बाद आनेवाली उनकी दो फिल्में वैसी ही फिल्में हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।