फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sita Ramam:  Former Vice President Venkaiah Naidu reacted on Salmaan Mrunal Thakur movie says must watch

Sita Ramam: पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने की 'सीता रामम' की समीक्षा, बोले- 'जरूर देखें'

Thu, 18 Aug 2022 08:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Aug 2022 08:38 PM IST
सार

फिल्म 'सीता रामम' पर पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को यह फिल्म देखने के बाद उन्होंने ट्वीट करके फिल्म की तारीफ की है।

विज्ञापन
Sita Ramam:  Former Vice President Venkaiah Naidu reacted on Salmaan Mrunal Thakur movie says must watch
पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने दी 'सीता रामम' पर प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार दुलकर सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना भी अहम रोल निभाती नजर आई हैं। फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा है। हाल ही में पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस फिल्म पर अपनी राय साझा की है।

विज्ञापन

दिल खोलकर की तारीफ
उन्होंने बुधवार को यह फिल्म देखी और उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने इसे एक जरूर देखने लायक फिल्म बताया है। बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम कहानी पर आधारित है
बता दें कि वैंकेया नायडू ने एक ट्वीट साझा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में तेलुगू भाषा में 'सीता रामम' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'सीता रामम' देखी। तकनीकी विभागों और एक्टर्स की साझेदारी के साथ शानदार दृश्य सामने आए हैं। यह वीर सैनिक पृष्ठभूमि के साथ एक साधारण प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म भावुक करने वाली है। सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।' 

विज्ञापन

एक्टर ने दी प्रतिक्रिया
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'सीता रामम' ने लंबे वक्त बाद मुझे एक अच्छी फिल्म देखने का अहसास कराया।' पूर्व उपराष्ट्रपति ने निर्देशक हनु राघवपुडी की भी तारीफ की औह कहा, हनु राघवपुडी, निर्माता अश्विनीदत और स्वप्ना मूवी मेकर्स समेत फिल्म की पूरी टीम को बधाई, जिन्होंने युद्ध की आवाज के बिना प्रकृति की खोज की जो कि आंखों को सुकून देने वाली है। नायडू के ट्वीट पर एक्टर दुलकर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हार्दिक आभार सर!!!' वहीं, मृणाल ने भी इमोटिकॉन्स के साथ वेंकैया नायडू का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed