Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बहुत जल्द नानी की 30वीं तेलुगु फिल्म में दिखाई देंगी। बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। साउथ में ये मृणाल की दूसरी फिल्म है।
विस्तार
सीता रामम फिल्म एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय का जलवा इस कदर बिखेरा है कि हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब है। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का फिल्मी करियर इन दिनों बेहद शानदार चल रहा है। उन्होंने सीता रामम फिल्म में अपने दमदार अभिनय से खूब वाह-वाही लूटी थी। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मृणाल ठाकुर बहुत जल्द 'नानी 30' में नजर आने वाली हैं।
बता दें कि यह साउथ एक्टर नानी की 30वीं तेलुगु फिल्म है जो नवोदित निर्देशक शौर्यव द्वारा निर्देशित की जाएगी। बता दें कि फिल्म का निर्माण मोहन चेरुकुरी (सीवीएम), डॉ. विजेंदर रेड्डी तेगला और मूर्ति के.एस. द्वारा किया जाएगा। तो वहीं इस फिल्म का संगीत मलयालम संगीतकार हमेश अब्दुल वहाब द्वारा रचित है।
अगर बात करें फिल्म के फर्स्ट लुक की तो यह फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा लगती है। जिसमें एक युवा लड़की के साथ नानी की छवि को दिखाया गया है। फिल्म एक पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई पड़ रही है। बीते साल नानी की दो फिल्में रिलीज हुईं जिनमें पहले सुंदरनिकी, जिसके लिए उन्हें सराहना मिली, और हिट: द सेकेंड केस, जहां उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े: 'एनिमल' से बेहद खौफजदा हैं रणबीर कपूर, बोले- यह फिल्म मेरे कंफर्ट जोन से बाहर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की इस साल 2023 में कई हिंदी फिल्में लाइनअप पर हैं। जिनमें उनकी एक फिल्म आदित्य रॉय कपूर के साथ है जो हिट तमिल फिल्म 'थडम' की आधिकारिक रीमेक है। बता दें कि इस फिल्म में मृणाल एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़े: भोजपुरी की इन फिल्मों में भरे हैं बोल्ड सीन, परिवार के साथ मूवी ही नहीं गाने भी देखने की न करें भूल