फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor Manoj Bajpayee talks about SSR says Politics in industry affected him

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोले- इंडस्ट्री की राजनीति नहीं झेल पाए वह

Mon, 22 May 2023 03:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 May 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Actor Manoj Bajpayee talks about SSR says Politics in industry affected him
मनोज बाजपेयी-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 23 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक वकील के किरदार में नजर आएंगे, जो एक बलात्कार पीड़िता के न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। मनोज बाजपेयी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में व्याप्त राजनीति पर बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया और बॉलीवुड में पसरे भाई-भतीजावाद की पोल खोलते नजर आए। 

विज्ञापन


'सुशांत की मौत बड़ा झटका थी'
एक मीडिया बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत से उन्हें काफी बड़ा झटका लगा था। एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म 'सोनचिड़िया' के दौरान दोनों में अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। मनोज ने कहा, 'हम दोनों काफी करीब थे। मैं अक्सर सेट पर मटन बनाया करता था और सुशांत हमेशा खाने आते थे। मुझे सच में नहीं पता था कि सुशांत एक दिन ऐसा कदम उठाएंगे।' मनोज ने कहा कि सुशांत इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स को झेल नहीं पाए।
विज्ञापन

Aditya Chopra: 'अपने काम का हर हिसाब रखते हैं आदित्य', अभिषेक बच्चन ने निर्देशक को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- 'नहीं झेल पाया प्रेशर'
मनोज ने कहा कि इंडस्ट्री में राजनीति हमेशा होती है। यह सफलता मिलने के साथ-साथ और भी गंदी होती चली जाती है। मुझे कभी भी इन चीजों से फर्क नहीं पड़ा, लेकिन वह यह प्रेशर नहीं झेल पाया। उन्होंने मुझसे इन चीजों को लेकर चिंतित होने के बारे में बात की थी। इन चीजों से उस पर असर पड़ रहा था।'
Janhvi Kapoor: नन्ही राजकुमारियों को जान्हवी ने दी द लिटिल मरमेड थीम पार्टी, कहा-फिल्म का नहीं कर सकती इंतजार!

मनोज पर नहीं पड़ता नेपोटिज्म का फर्क!
इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने कहा, 'अगर आप मनोज बाजपेयी बनना चाहते हैं तो आपको पॉलिटिक्स से फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन वो स्टार बनना चाहते थे और वहां बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन है। जो भी स्टार बनना चाहता है वह उस मुकाम को हासिल करने को पूरी कोशिश करता है। वह इसे सहन नहीं कर सके। मैंने महसूस किया है कि वो एक अच्छे इंसान थे और अंदर से बच्चे की तरह थे और इंडस्ट्री में चल रहे हेरफेर को समझ नहीं सके।' मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि वह खुद कभी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से प्रभावित नहीं हुए, क्योंकि कोई भी स्टारकिड वैसी फिल्में नहीं करेगा, जैसी वह करते हैं।
Ali Fazal: साल की सबसे बड़ी रिलीज होगी 'कंधार', अमेरिका में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर मचाएगी धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed