'बजरंगी भाईजान' में कव्वाली गाना पाकिस्तानी गायक के लिए रहा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी ने एक कव्वाली 'भर दे झोली' गाई है। इसके बारे अदनान का कहना है कि कव्वाली गाना उनके लिए एक चुनौती थी। सलमान और फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इस कव्वाली के लिए अदनान की आवाज को पसंद किया था।
अदनान ने कहा, 'इस गाने को गाना एक चुनौती था लेकिन ये एक शानदार अनुभव रहा। अदनान का कहना है कि 'मैंने बहुत सारी कव्वालियां सुनी हैं लेकिन मुझे नकल करना बिलकुल पसंद नहीं है। इसलिए मैने अपनी तरह से ही इसे गाया है, अलग अनुभव था लेकिन मुझे मजा आया।'
अदनान भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय है। उनका गाया 'लिफ्ट करा दे' बेहद हिट रहा था। इसके बाद भी उनके कई एलबम यहां खूब हिट रहे।
मौका देने के लिए सलमान भाई का शुक्रिया: अदनान सामी
अदनान सामी ने कहा कि फिल्म में गाना गाने का मौका देने के लिए वो सलमान भाई और कबीर के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा उनके साथ रिश्ता है...दोस्ती है। मैंने इसे प्यार के लिए गाया है। मैं कबीर और सलमान का शुक्रगुजार हूं।'
'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर और इसके गाने 'सेल्फी लेले रे' और 'तू चाहिए' पहले ही दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। अदनान ने कहा, 'ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को कव्वाली भी पसंद आएगी।'
15 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।