फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Singham Returns' in controversy

क्या सिंघम रिटर्न्स हिंदुओं का अपमान करती है?

Sun, 03 Aug 2014 07:37 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
'Singham Returns' in controversy

अजय देवगन-करीना कपूर की फिल्म मुसीबत के घेरे में आ गई है, फिल्म पर हिन्दुओं की भावनाओं पर आघात का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को सेक्डों ऐसी शिकायती मेल आई हैं, जिनमें फिल्म पर इस तरह का आरोप लगा गया है और फिल्म के कुछ दृश्यों को हटवाने और कुछ में फिल्म को ही बैन करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

हिंदु संगठन को आपत्ति

'Singham Returns' in controversy

दरअसल एक हिंदू संगठन जन जागृति समिति ने फिल्म पर सख्त आपत्ति जताते हुए, फिल्म पर हिन्दुओं के निरादर का आरोप लगा है। फिल्म में एक डायलॉग है, "मैं यहाँ इन्वेस्टिगेशन करने आया हूँ, तेरे दौ कौडी के प्रवचन सुनने नहीं आया। इसके बारे में संघठन के एक वक्ता अरविन्द पानसरे का कहना है, "फिल्म में अजय को एक मस्जिद में प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है। अगर निर्माता मुस्लिमों का आदर कर सकते हैं तो वह वही आदर हिन्दुओं के लिए क्यों नहीं दिखा रहे। प्रवचन हमारे लिए बहुत महत्त्व रखता है। इसलिए हम फिल्म के चरित्र की इस टिप्पणी को अनदेखा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हिंदुओं का निरादर है?

'Singham Returns' in controversy

हमने फिल्म की पहली इंस्टालमेंट के लिए कोई विरोध नहीं जताया था, लेकिन इस बार हम ऐसा करने के लिए मजबूर हैं क्योंकि इस बार फिल्म में हिन्दुओं के लिए निरादर दिखाया गया है। अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लग सकता तो फिल्म के वे दृश्य डिलीट होने चाहिए।"

​कहा जा रहा है कि समिति ने पहले ही रिलायंस एंटरटेनमेंट और सीबीएफसी के सामने अपनी भावनाओं और गुस्से को जाहिर कर दिया है। हालंकि अभी तक इसके बारे में अजय देवगन की तरफ से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन एक सूत्र का कहना है कि समिति सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

बचाव में आए तर्क

'Singham Returns' in controversy

​सूत्र के अनुसार, "फिल्म में अजय एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और यह सभी जानते है कि मुंबई पुलिस अफसर महिम दरगाह जाते रहते हैं। वहीं फिल्म में एक भ्रष्ट साधू भी विलेन के किरदार में है। इसी के चलते अजय उस से इस तरह से बात कर रहे हैं।"

​वहीं जब इस बारे में सेंसर बोर्ड के एक सदस्य से संपर्क किया गया तो उसने कहा, "'सिंघम रिटर्न्स' अभी तक हमारे पास नहीं आई है। हम इन सभी मुद्दों पर फिल्म को देखने के बाद ही टिप्पणी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed