फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singham Again Trailer to launch in Nita Mukesh Ambani Cultural Centre on this date as per media report

Singham Again: इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर, मुंबई में भव्य लॉन्च कार्यक्रम की चल रही तैयारी

Thu, 03 Oct 2024 01:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:45 PM IST
सार

सिंघम अगेन के ट्रेलर पर हाल ही में एक नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 अक्तूबर को जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए निर्माता एक भव्य लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Singham Again Trailer to launch in Nita Mukesh Ambani Cultural Centre on this date as per media report
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

विस्तार

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल के दिनों में फिल्म के ट्रेलर की तारीख को लेकर खूब कयास लगाए गए। अब  फिल्म के ट्रेलर को जारी करने को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Navratri 2024 : भक्ति रस में डूबे बॉलीवुड के सितारे, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

विज्ञापन

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

समाचार वेबसाइट्स में छपी खबरों की मानें तो इस फिल्म के ट्रेलर को 7 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। खबरों की मानें तो सितारों की मौजूदगी में ट्रेलर का अनावरण करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। मीडिया में छपी खबरों में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य लॉन्च कार्यक्रम का होगा आयोजन

साथ ही, सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया है कि अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। यह साल का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर है और निर्माताओं ने भव्य बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। 


भुल भुलैया 3 से भिड़ेगी सिंघम अगेन

सिंघम अगेन की बात करें तो इस फिल्म को 1 नंबवर को रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से होगा। इस आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 6 अक्तूबर को जारी किया जा सकता है। 
Alia Bhatt: निर्देशक सुजॉय घोष ने की आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ, 'जिगरा' का ट्रेलर देखकर कही ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed