Alia Bhatt: निर्देशक सुजॉय घोष ने की आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ, 'जिगरा' का ट्रेलर देखकर कही ऐसी बात
अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। ट्रेलर को देखने के बाद निर्देशक सुजॉय घोष ने आलिया की तारीफ की है।
विस्तार
Indian 3: इंडियन 3 को सीधा ओटीटी पर किया जाएगा रिलीज? कमल हासन की फिल्म पर आया ये अपडेट
अपने ट्विटर अकाउंट पर सुजॉय घोष ने लिखा आपने जिगरा का ट्रेलर देखा न? आलिया भट्ट को इस अवतार में देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ। निर्देशक सुजॉय घोष की ओर से आलिया की तारीफ को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है। सुजॉय घोष को 'कहानी', 'कहानी 2', 'लस्ट स्टोरीज', 'कहानी', 'बदला' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
you saw the jigra trailer?
— sujoy ghosh (@sujoy_g) October 2, 2024
feels so good to exist in the times of alia bhatt.
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने साझा की अपनी खूबसूरत तस्वीरें, प्रशंसक बोले- 'निक बहुत लकी हैं'
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाआलिया की तारीफ के बाद इस पोस्ट पर आलिया भट्ट के प्रशंसकों ने भी कमेंट किए हैं। एक व्यक्ति ने कहा, 'जिस तरह से हर कोई उनसे प्रभावित है'। जबकि दूसरे ने लिखा, 'आलिया भट्ट अभिनीत सुजॉय घोष की फिल्म कब? यह चाहत नहीं बल्कि जरूरत है'। एक उपयोगकर्ता ने कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर और हां हम आलिया भट्ट के साथ एक ही समय में मौजूद होने के लिए आभारी हैं'। अन्य यूजर ने कहा, वह हर चीज में अद्भुत हैं. मैं उनसे प्यार करता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा हम आलिया को इस फिल्म में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।