फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer SP BalaSubrahmanyam Condition Remains Critical is On Life Supporting System

ICU में भर्ती हैं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, 13 तारीख से बिगड़ने लगी थी हालत

Sat, 15 Aug 2020 07:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Aug 2020 07:19 PM IST
सार

  • 74 वर्षीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बिगड़ी।
  • लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं गायक।
  • पांच अगस्त को पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव।

विज्ञापन
Singer SP BalaSubrahmanyam Condition Remains Critical is On Life Supporting System
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। जिसके बाद अब एमजीएम हेल्थकेयर ने ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 74 वर्षीय गायक अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (ICU) में जीवन रक्षक प्रणाली (Life Supporting System) पर हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


एमजीएम हेल्थकेयर की उपनिदेशक अनुराधा भास्करन ने उनकी हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, '13 अगस्त की रात को बाला सुब्रमण्यम की हालत बिगड़ने लगी। उनका इलाज कर रही विशेषज्ञों की टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और फिलहाल उनकी हालत गंभीर है।'
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि गायक एवं अभिनेता को कम लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया था और हमारे अस्पताल की निगरानी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। बता दें कि अस्पताल ने बृहस्पतिवार को उनकी हालत में सुधार की बात कही थी।


गौरतलब है कि बालासुब्रमण्यम ने तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों के लिए काम किया है। उन्हें गत पांच अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें दो-तीन दिनों से सर्दी और बुखार था।

पढ़ें: सुशांत की मौत से दो महीने पहले अफेयर की बात से भी इनकार कर रही थीं रिया चक्रवर्ती, एक्टर को बताया था 'समझदार दोस्त'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed