{"_id":"596845774f1c1b0d4a8b4704","slug":"singer-sonu-nigam-pledges-rs-5-lakh-to-the-bus-driver-who-saved-the-pilgrims-at-amarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर ने बचाई थी अमरनाथ यात्रियाें की जान, सोनू निगम ने दिया 5 लाख का इनाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्राइवर ने बचाई थी अमरनाथ यात्रियाें की जान, सोनू निगम ने दिया 5 लाख का इनाम
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
सिंगर सोनू निगम
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में बस ड्राइवर सलीम शेख की बहादुरी को देखते हुए सिंगर सोनू निगम ने सलीम को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। सोनू ने कहा 'ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से हमेशा बहादुरी के लिए अवार्ड्स मिलते हैं, लेकिन उन्हें आर्थिक तौर पर भी मदद मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि सोमवार की रात को आतंकियों ने अमरनाथ जा रहें यात्रियों से भरे एक बस पर हमला कर दिया और इस गोलीबारी में बस का टायर पंचर हो गया। इन कठिन परिस्थितियों में भी ड्राइवर सलीम और बस के मालिक हर्ष देसाई ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बस को बिना रोके चालाते चले गए।
विज्ञापन
सोनू निगम कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले एक फाउंडर के गुडविल एंबेसडर भी हैं। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले सोनू अजान को लेकर दिए अपने बयान के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे।
विज्ञापन